हिस्ट्रीशीटर नेता सूर्या की पुलिस मुठभेड़ में मौत, BJP के टिकट पर लड़ा था चुनाव

Jharkhand News: झारखंड के गोड्डा जिले में कई आपराधिक मामलों में आरोपी रहे पूर्व भाजपा नेता सूर्या हांसदा की पुलिस के साथ एक मुठभेड़ में मौत हो गई। यह मुठभेड़ जिले के बोआरीजोर थाना क्षेत्र के जिरली समारी पहाड़ी के पास हुई है। मुठभेड़ के बाद पहाड़ी के पास बड़ी संख्या में पुलिस और प्रशासन के जवान तैनात हैं। किसी को भी वहां जाने की इजाजत नहीं है।

हालांकि पहाड़ी के पास भारी संख्या में भीड़ जुट गई है। गोड्डा के एसपी मुकेश कुमार ने सूर्या हांसदा की मौत की पुष्टि की है। शाम चार बजे पुलिस इस बारे में आधिकारिक तौर पर जानकारी देगी। सूर्या हांसदा ललमटिया थाना क्षेत्र के डकैता गांव के निवासी थे। उसकी गिनती इलाके में भाजपा के कद्दावर नेताओं में होती थी। वर्ष 2019 में उसने भाजपा के उम्मीदवार के तौर बोरियो विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ा था। वर्ष 2024 में भाजपा ने उसे टिकट नहीं दिया था। इसके बाद उसने जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के प्रत्याशी के तौर पर चुनाव लड़ा था। हालांकि वह चुनाव हार गए थे।

यह भी पढ़ें…

हिमाचल प्रदेश में बड़ा हादसा… चट्टान गिरने से गहरी खाई में गिरी कार, 6 लोगों की मौत

सूर्या हांसदा पर दर्जनों आपराधिक मामले दर्ज हैं। बीते 27 मई को ईसीएल (इस्टर्न कोलफील्ड्स लि) की राजमहल परियोजना के पहाड़पुर क्षेत्र में गोलीबारी की वारदात में भी सूर्या की संलिप्तता सामने आई थी। इस गोलीबारी में परियोजना के एक ऑपरेटर भी घायल हुआ था। पुलिस इंस्पेक्टर वीरेंद्र कुमार ने घटना के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया था कि यह वारदात सूर्या हांसदा के इशारे पर अंजाम दी गई थी।BJP Leader Surya Hansda

यह भी पढ़ें…

Voter List मामले पर कर्नाटक चुनाव आयोग ने राहुल गांधी से मांगा शपथ पत्र

साहिबगंज जिले में क्रशर मिल में ट्रक और ट्रक जलाने के मामले में भी सूर्या हांसदा के खिलाफ केस दर्ज हुआ था। तीन साल पहले पुलिस ने उसे एक आपराधिक मामले में जेल भेजा था। हाल के महीनों में हुई वारदातों में सूर्या का नाम सामने आने के बाद पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए लंबे समय से छापेमारी कर रही थी।

यह भी पढ़ें…

Kulgam में ‘ऑपरेशन अखल’ 7वें दिन भी जारी… रुद्र हेलिकॉप्टर, ड्रोन और पैरा कमांडो तैनात