Rashifal 10 August: नौकरी और बिजनेस में बदलाव के योग, पढ़े आज का राशिफल

Horoscope 10 August 2025, राशिफल 10 अगस्त 2025: आज का राशिफल की गणना करते समय ग्रह-नक्षत्र के साथ-साथ पंचांग का विश्लेषण किया जाता है। दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है।

Horoscope 10 August 2025, राशिफल 10 अगस्त 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है।आज 10 अगस्त दिन रविवार को भाद्रपद का पहला दिन है और इस दिन चंद्रमा धनिष्ठा नक्षत्र से होते हुए शनि देव की राशि कुंभ पर संचार करने वाले हैं. मेष, सिंह, कुंभ समेत इन राशियों को रविवार की छुट्टी का पूरा फायदा मिलेगा और दोस्तों व प्रियजनों के साथ समय भी व्यतीत करेंगे. वहीं वृषभ, कर्क, मीन समेत कई राशियों को उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

Rashifal (राशिफल)-

मेष राशि- आय में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। मानसिक परेशानी रहेगी थोड़ी। प्रेम, संतान पर ध्यान दें। व्यापार अच्छा रहेगा। काली वस्तु का दान करें।

वृषभ राशि– व्यापार में उतार-चढ़ाव रहेगा। सरकारी तंत्र से न भीड़ें। कोर्ट-कचहरी से बचें। सीने में विकार संभव है। प्रेम, संतान अच्छा है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

मिथुन राशि- अपमानित होने का भय रहेगा। यात्रा कष्टप्रद हो सकती है। धर्म में अतिवादी न बनें। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम, संतान भी अच्छा है। व्यापार मध्यम रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

कर्क राशि- चोट-चपेट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। परिस्थितियां प्रतिकूल हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम, संतान अच्छा है। व्यापार भी अच्छा है। लाल वस्तु पास रखें। काली वस्तु का दान करें।

सिंह राशि- स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वंय के स्वास्थ्य पर और जीवनसाथी के साथ और स्वास्थ्य दोनों पर ध्यान दें। नौकरी-चाकरी में कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार मध्यम। काली वस्तु का दान करें।

कन्या राशि- पैरों में चोट-चपेट लग सकती है। स्वास्थ्य थोड़ा प्रभावित दिख रहा है। प्रेम, संतान की स्थिति अच्छी है। व्यापार भी आपका अच्छा रहेगा। डिस्टर्बिंग टाइम कहा जा सकता है। शनिदेव को प्रणाम करते रहें।

तुला राशि- बच्चों की सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में तू-तू, मैं-मैं से बचें। महत्वपूर्ण निर्णय अभी रोक के रखें। विद्यार्थी असमंजस में पड़े रहेंगे। मानसिक स्वास्थ्य गड़बड़ रहेगा। प्रेम, संतान मध्यम। व्यापार लगभग ठीक रहेगा।

वृश्चिक राशि- घरेलू सुख बाधित रहेगा। घर का कलह बाहर तक जा सकता है। सीने में विकार संभव है। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। भूमि, भवन, वाहन की खरीदारी में खलल पड़ सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम, व्यापार मध्यम है। पीली वस्तु पास रखें।

धनु राशि- नाक, कान, गला की परेशानी हो सकती है। व्यावसायिक स्थिति थोड़ी मध्यम दिख रही है। स्वंय और अपनों के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। व्यापारिक कोई रिस्क न लें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है और स्वास्थ्य प्रभावित। काली वस्तु का दान करें।

मकर राशि- मुख रोग के शिकार हो सकते हैं। धन हानि के संकेत हैं इसलिए कोई भी आर्थिक रिस्क न लें। जुआ, सट्टा, लॅाटरी इत्यादि में पैसा न लगाएं। जुबान पर काबू रखें। प्रेम, संतान की स्थिति ठीक-ठाक है। काली जी को प्रणाम करते रहें।

कुंभ राशि- घबराहट, बेचैनी। शारीरिक, मानसिक परेशानी बनी रहेगी। नकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। प्रेम, संतान लगभग ठीक है। व्यापार भी लगभग ठीक रहेगा। हरी वस्तु पास रखें।

मीन राशि- सर दर्द, नेत्र पीड़ा, घबराहट, अज्ञात भय इत्यादि बना रहेगा। प्रेम, संतान भी मध्यम है। व्यापार लगभग ठीक रहेगा। काली वस्तु का दान करें। शिवजी का जलाभिषेक करें। शुभ होगा.