वेश्यावृत्ति में 14 साल की बच्ची से 200 पुरुषों ने किया रेप, पुलिस ने कई आरोपी किए गिरफ्तार

Mumbai Crime News: महाराष्‍ट्र के मुंबई में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसमें एक 14 साल की बच्‍ची का 200 लोगों ने यौन शोषण किया है। इस बच्‍ची को बांग्‍लादेश से भारत लाया गया और फिर उसे वेश्यावृत्ति में धकेल दिया गया।

Mumbai Crime News: मुंबई से सटे मीरा भायंदर में मानव तस्करी रोकथाम विभाग ने एक 14 साल की लड़की का रेस्क्यू किया है। नाबालिग लड़की मूल रूप से बांग्लादेश की रहने वाली है। तीन महीने पहले घर से भागी इस नाबालिग का कथित तौर पर 3 महीने में कई लोगों ने बलात्कार किया। पुलिस इस मामले में अब तक 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है।

वह बांग्लादेश में अपने घर से भागी थी

महाराष्ट्र के मानव तस्करी रोकथाम विभाग ने एक एनजीओ की मदद से लड़की को रेस्क्यू किया था। पीड़िता ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि परीक्षा में फेल होने पर वह बांग्लादेश में अपने घर से भागी थी। उसने इस डर से घर छोड़ा था कि उसके माता-पिता उसकी पिटाई करेंगे, मारेंगे, या उसे बहुत डांट पड़ेगी।

वेश्यावृत्ति के लिए किया गया मजबूर

पीड़िता ने बयान में कहा कि एक परिचित महिला उसे कोलकाता लाई, जहां फर्जी दस्तावेज बनाए गए। फिर उसे गुजरात के नडियाद भेजा गया, जहां एक बुजुर्ग व्यक्ति ने उसके साथ बलात्कार किया। बाद में कुछ अश्लील तस्वीरों से ब्लैकमेल करके उसे वेश्यावृत्ति के लिए मजबूर किया गया। तीन महीने में गुजरात और महाराष्ट्र के कई शहरों में उसे बेचा और खरीदा गया था।

बच्‍ची को दिए गए हार्मोनल इंजेक्‍शन 

इस अवधि में लड़की के साथ कथित तौर पर करीब 200 लोगों ने बलात्कार किया। जब लड़की मीरा भायंदर में वसई विरार इलाके के नायगांव में लाई गई थी, उसी समय पुलिस और एक एनजीओ को इसकी भनक लगी थी। पुलिस ने पूरी प्लानिंग के साथ कार्रवाई करते हुए उसका रेस्क्यू किया। बच्‍ची की मानें तो जल्द युवा होने में मदद के लिए उसे हार्मोनल इंजेक्शन भी दिए गए थे।

मानव तस्करी के आरोप में 12 एजेंट गिरफ्तार

सहायक पुलिस आयुक्त (क्राइम) मदन बल्लाल ने बताया कि शुरुआत में मानव तस्करी के आरोप में तीन एजेंट गिरफ्तार किए गए थे। इस केस में जांच तेज की गई और 9 अन्य एजेंट पकड़े गए। कुल 12 एजेंट पकड़े गए हैं, जो बांग्लादेश के रहने वाले हैं। आरोपियों में कुछ महिलाएं भी शामिल हैं। चार और आरोपियों के नाम आए हैं, जिन्हें जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

नागपुर में इंसानियत शर्मसार, बाइक पर पत्नी का शव बांधकर ले जाने को मजबूर पति

पुलिस अधिकारी ने पुष्टि की कि पीड़िता को जबरन वेश्यावृत्ति में धकेला गया था। नाबालिग के साथ मारपीट हुई। उसे बहुत टॉर्चर किया गया। उन्होंने कहा कि पुलिस टीम लगातार कार्रवाई कर रही है।