Rohit Sharma ICC ODI Rankings: हिटमैन ने एक स्थान की छलांग लगाई और दूसरे स्थान पर पहुंच गए। उन्होंने पाकिस्तान के स्टार बल्लेबाज बाबर आजम को पीछे छोड़ दिया। दरअसल, बाबर हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाए थे।
Rohit Sharma ICC ODI Rankings: भारतीय क्रिकेट टीम के वनडे फॉर्मेट के कप्तान रोहित शर्मा बढ़ती उम्र के साथ बेहतर होते गए हैं। कप्तानी हो या फिर बल्लेबाजी, दोनों किरदारों में रोहित ने अपनी श्रेष्ठता साबित की है। आईसीसी की हालिया वनडे रैंकिंग में रोहित शर्मा दूसरे स्थान पर चले गए हैं। आईसीसी ने बुधवार को वनडे रैंकिंग जारी की। इस रैंकिंग में रोहित शर्मा एक स्थान ऊपर बढ़ते हुए दूसरे स्थान पर चले गए हैं।
रोहित दूसरे तो गिल टॉप पर
रोहित ने बाबर आजम को हटाकर दूसरा स्थान हासिल किया है। वेस्टइंडीज के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में बाबर आजम फ्लॉप रहे। इस वजह से उन्हें आईसीसी रैंकिंग में नुकसान उठाना पड़ा है। शीर्ष दस बल्लेबाजों में बाबर आजम तीसरे नंबर पर चले गए हैं। 784 अंक के साथ शुभमन गिल पहले स्थान पर जमे हुए हैं। गिल और रोहित के रेटिंग अंकों के बीच 28 अंक का अंतर है।
Haan hello! 𝗗𝗜𝗔𝗟 #𝟮 for Hitman ☎#MumbaiIndians #PlayLikeMumbai pic.twitter.com/qxbjRunAnO
— Mumbai Indians (@mipaltan) August 13, 2025
विराट कोहली को मिल चौथा स्थान
विराट कोहली चौथे, न्यूजीलैंड के डेरिल मिचेल पांचवें, श्रीलंका के चरिथ असालंका छठे, आयरलैंड के हैरी टेक्टर सातवें, भारत के श्रेयस अय्यर आठवें, अफगानिस्तान के इब्राहिम जादरान नौवें और श्रीलंका के कुसाल मेंडिस दसवें स्थान पर हैं।
ये भी पढ़े-
ICC T20 Rankings: T20I में तिलक को बिना खेले मिला फायदा, अभिषेक शर्मा टॉप पर बरकरार
रोहित शर्मा और विराट कोहली दोनों ही टी20 और टेस्ट से संन्यास ले चुके हैं। दोनों ने अपना आखिरी वनडे चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला था। रोहित और विराट ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीन वनडे मैचों की सीरीज में मैदान पर दिख सकते हैं। सीरीज ऑस्ट्रेलिया में होनी है।
ये भी पढ़े-
Suresh Raina: ED के सामने पेश हुए सुरेश रैना, ऑनलाइन सट्टेबाजी के मामले में पूछताछ
रोहित शर्मा और विराट कोहली वनडे क्रिकेट में आधुनिक समय के श्रेष्ठतम बल्लेबाज हैं। रोहित ने 273 मैचों में 32 शतक लगाते हुए 11,168 रन बनाए हैं। वहीं, विराट ने 302 मैचों में 51 शतक लगाते हुए 14,181 रन बनाए हैं।
ये भी पढ़े-
Asia Cup 2025: IND vs PAK मैच पर Harbhajan Singh का फूटा गुस्सा, BCCI को सुनाई खारी-खोटी