Maharashtra News: 18वें अंतरराष्ट्रीय खगोल विज्ञान एवं खगोल भौतिकी ओलंपियाड (आईओएए) 2025 में भारत के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए देश का मान बढ़ाया। मुंबई के बीकेसी स्थित जियो वर्ल्ड सेंटर में आयोजित इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत ने चार स्वर्ण और एक रजत पदक हासिल किए।
गोल्ड मेडल जीतने वाले छात्रों में पाणिनि, आरुष मिश्रा और अक्षत श्रीवास्तव शामिल रहे, जबकि सुमंत गुप्ता ने सिल्वर मेडल जीता। विजेताओं ने कहा कि यह सफलता लगातार मेहनत और समर्पण का परिणाम है। पाणिनि ने इसे तीन साल की तैयारी का फल बताया, वहीं आरुष मिश्रा ने कहा कि गोल्ड जीतने की उम्मीद पूरी होना गर्व की बात है।
11 से 21 अगस्त तक आयोजित आईओएए 2025 में 64 देशों से करीब 300 छात्रों और 140 शिक्षकों ने हिस्सा लिया। कई देशों ने पहली बार इसमें भागीदारी की। भारत ने दूसरी बार इस प्रतियोगिता की मेजबानी की है। इससे पहले 2016 में भुवनेश्वर में आईओएए का आयोजन हुआ था।
यह भी पढ़ें…
मुंबई के होटल को मिला बम धमाके का ईमेल, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
इस उपलब्धि ने न केवल भारत की विज्ञान शिक्षा की गुणवत्ता को रेखांकित किया है, बल्कि वैश्विक स्तर पर देश के युवा वैज्ञानिकों की क्षमता को भी मजबूत संदेश दिया है।
यह भी पढ़ें…