Bihar SIR दावे-आपत्तियों की अंतिम तारीख नजदीक, राजनीतिक दल खामोश

Bihar SIR Last Date: बिहार में चल रहे विशेष सघन पुनरीक्षण (एसआईआर) 2025 के तहत मतदाता सूची में नाम जोड़ने और आपत्तियां दर्ज कराने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है। दावे और आपत्तियां दाखिल करने की समयसीमा में अब केवल 12 दिन शेष हैं।

चुनाव आयोग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार, अब तक 60,010 दावे और आपत्तियां मतदाताओं की ओर से दर्ज कराई गई हैं। इनमें से 2,394 मामलों का निपटारा किया जा चुका है। वहीं, राजनीतिक दलों की ओर से अभी तक कोई दावा या आपत्ति नहीं की गई है।

आयोग के मुताबिक, पूरे बिहार में राजनीतिक दलों के 1,60,813 बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) हैं, लेकिन किसी ने भी दावे या आपत्तियां दाखिल नहीं कीं। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि बीएलए सीधे जनता से फॉर्म-6 (नाम जोड़ने हेतु) और फॉर्म-7 (नाम हटाने हेतु) एकत्र कर निर्धारित घोषणा पत्र के साथ दाखिल कर सकते हैं। निर्धारित फॉर्म के बिना दी गई सामान्य शिकायतें दावे या आपत्तियों में नहीं गिनी जाएंगी।

यह भी पढ़ें…

Deputy CM विजय सिन्हा का बड़ा हमला, कहा- राहुल गांधी अब गुंडों की भाषा लगे बोलने…

बुलेटिन के अनुसार, नए मतदाताओं से प्राप्त फॉर्म-6 और घोषणा पत्र की संख्या 1,98,660 है। यह संख्या उन लोगों की है जिन्होंने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली है या उससे अधिक उम्र के हैं।

यह भी पढ़ें…

‘वोटर अधिकार यात्रा’ के दौरान मनैनी गांव पहुंचे राहुल गांधी, किया संवाद

आयोग ने नियमों का हवाला देते हुए कहा है कि दावे और आपत्तियों का निस्तारण संबंधित ईआरओ और एईआरओ द्वारा पात्रता सत्यापन के बाद ही किया जाएगा और यह प्रक्रिया 7 दिन की नोटिस अवधि पूरी होने से पहले संभव नहीं होगी। साथ ही, 1 अगस्त 2025 को प्रकाशित प्रारूप सूची से किसी भी नाम को जांच-पड़ताल और स्पीकिंग ऑर्डर के बिना हटाया नहीं जा सकता।

यह भी पढ़ें…

वोटर अधिकार यात्रा पर बोलें उमैर खान… मकसद सिर्फ जनता को जागरूक करना