ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम पर राष्ट्रपति मुर्मू और पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Eid Miladunnabi Wishes of Top Leaders: देशभर में शुक्रवार को ईद मिलाद-उन-नबी और ओणम का पर्व धूमधाम से मनाया गया। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई नेताओं ने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं और शांति, भाईचारे तथा समृद्धि की कामना की।

इन सब में ख़ास बात ये है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ऑफिसियल x हैंडल से भी ईद-ए-मिलादुन नबी के मौके पर प्रदेशवासियों को बधाई दी गई है.

सीएम योगी ने दी बधाई
CM Office, GoUP@myogiadityanath ने लिखा, मुख्यमंत्री ने ईद-ए-मिलादुन्नबी के अवसर पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है. मुख्यमंत्री ने कहा कि यह त्यौहार पैगम्बर हजरत मोहम्मद साहब के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है. उन्होंने आशा व्यक्त की कि यह त्यौहार समाज में शांति और सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए नई प्रेरणा प्रदान करेगा.


हालांकि, मुख्यमंत्री के पर्सनल x हैंडल से ईद-ए-मिलादुन्नबी पर ऐसी कोई बधाई नहीं दी गई है, जबकि ओणम और शिक्षक दिवस पर बधाई सन्देश दिया गया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का संदेश
राष्ट्रपति मुर्मू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बधाई संदेश साझा करते हुए लिखा, “पैगंबर मुहम्मद (स.) के जन्मदिन (ईद मिलाद-उन-नबी) के शुभ अवसर पर मैं सभी देशवासियों, विशेष रूप से हमारे मुस्लिम भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई देती हूं। पैगंबर मुहम्मद (स.) ने एकता और मानवता की सेवा का संदेश दिया है। इस अवसर पर हमें उनकी शिक्षाओं से प्रेरणा लेकर भाईचारे की भावना से आगे बढ़ना चाहिए।”


ओणम पर बधाई देते हुए उन्होंने लिखा, “ओणम के शुभ अवसर पर मैं सभी नागरिकों, विशेष रूप से भारत और विदेश में रहने वाले केरल के भाइयों और बहनों को हार्दिक शुभकामनाएं देती हूं।”


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दी बधाई
प्रधानमंत्री मोदी ने ईद मिलाद-उन-नबी के अवसर पर कहा, “यह पवित्र दिन हमारे समाज में शांति और कल्याण लाए। करुणा, सेवा और न्याय के मूल्य हमें हमेशा मार्गदर्शन करें। ईद मुबारक।”


ओणम पर उन्होंने शुभकामनाएं देते हुए कहा, “यह खूबसूरत त्योहार सभी के लिए नई खुशी, अच्छा स्वास्थ्य और समृद्धि लाए। ओणम केरल की शाश्वत विरासत और समृद्ध परंपराओं का प्रतीक है। यह अवसर समाज में सद्भाव और प्रकृति के साथ हमारे संबंध को और गहरा करे।”


यह भी पढ़ें…

शिक्षक दिवस पर पीएम मोदी समेत केंद्रीय मंत्रियों ने शिक्षकों को किया नमन

अन्य नेताओं की प्रतिक्रियाएं

  • विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कहा कि यह त्योहार मानवता के लिए शांति, खुशी और सेवा की भावना लेकर आए।
  • कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने संदेश में कहा, “यह पावन अवसर शांति, समृद्धि और करुणा का संदेश लेकर आए और सभी को सद्भावना की भावना से एकजुट करे।”

यह भी पढ़ें…

जीएसटी कटौती पर बोले बाबा रामदेव – गरीब और मध्यम वर्ग के लिए ऐतिहासिक राहत

देशभर में उत्सव का माहौल
देश के विभिन्न हिस्सों में इस अवसर पर धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। मुस्लिम समुदाय ने पैगंबर मुहम्मद की शिक्षाओं को याद करते हुए ईद मिलाद-उन-नबी मनाया, जबकि केरल समेत दक्षिण भारत में ओणम की पारंपरिक धूम देखने को मिली।

यह भी पढ़ें…

भारत–सिंगापुर रिश्तों में नई उड़ान, विकास और सेमीकंडक्टर क्षेत्र में सहयोग