यूपी में रोजगार की नई सौगात, योगी सरकार ने सौंपी 2438 नियुक्तियां

UP Rojgar Mission: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को राजधानी लखनऊ स्थित लोक भवन में आयोजित एक भव्य समारोह में 2425 नवचयनित मुख्य सेविकाओं और 13 फार्मासिस्टों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

विपक्ष पर निशाना
अपने संबोधन में सीएम योगी ने विपक्षी दलों पर बिना नाम लिए करारा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि कुछ राजनीतिक दल प्रदेश में हो रहे तेज विकास को पचाने में असहज हैं और जनता को गुमराह करने का प्रयास करते हैं। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि उनकी सरकार विकास, रोजगार और सुशासन के संकल्प के साथ लगातार काम कर रही है और इस दिशा में किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि राज्य सरकार ने भर्ती प्रक्रियाओं में पूरी तरह पारदर्शिता और ईमानदारी को अपनाया है। उन्होंने दावा किया कि अब प्रदेश में युवाओं को नौकरी पाने के लिए किसी प्रकार की सिफारिश या भ्रष्टाचार का सहारा नहीं लेना पड़ता।

यह भी पढ़ें…

गगनयान मिशन बैज में झलकी विज्ञान और संस्कृति की विरासत, लखनऊ के मनीष त्रिपाठी ने रचा इतिहास

ये दिन प्रदेश की प्रगति का दिन है
इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार जताते हुए प्रदेश सरकार की महिला कल्याण, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार मंत्री बेबी रानी मौर्य ने कहा कि ये दिन प्रदेश की प्रगति का दिन है। महिला आत्मशक्ति का दिन है। सहायिकाओं के मार्गदर्शन में आंगनबाड़ी की देखरेख होती है। प्रदेश में दो करोड़ से अधिक लाभार्थियों को पोषण सामग्री दी जा रही है। 14,535 आंगबाड़ी का पुनरोद्धार किया गया। कन्या सुमंगला योजना के तहत अभी तक 26 लाख बालिकाओं को 600 करोड़ से ज्यादा का लाभ दिया गया। 37 लाख महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।

यह भी पढ़ें…

Lucknow News: लखनऊ जेल में बंद चंदन हत्याकांड के आरोपी की मौत, KGMU में चल रहा था इलाज

सड़क सुरक्षा अभियान का ऐलान
कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने प्रदेश में 1 से 30 सितम्बर तक चलने वाले “नो हेलमेट, नो फ्यूल” विशेष सड़क सुरक्षा अभियान का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि यह अभियान जिलाधिकारी के नेतृत्व और जिला सड़क सुरक्षा समिति के समन्वय से चलाया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं को कम किया जा सके और यातायात व्यवस्था सुधारी जा सके।

यह भी पढ़ें…

Noida में अवैध फार्म हाउसों पर चला बुलडोजर, 35 से ज्यादा आलीशान निर्माण ध्वस्त