UNSC ने लेबनान में UNIFIL मिशन की बढ़ाई अवधि, 2026 में होगी समाप्ति

UNSC: संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लेबनान में तैनात संयुक्त राष्ट्र अंतरिम बल (यूएनआईएफिल) की कार्यकाल अवधि को अंतिम बार बढ़ा दिया है। प्रस्ताव 2790 को परिषद के 15 सदस्यों ने सर्वसम्मति से पारित किया। इसके अनुसार मिशन का कार्यकाल 31 दिसंबर, 2026 तक बढ़ाया गया है, उसके बाद एक वर्ष के भीतर कर्मचारियों की संख्या में कमी की जाएगी और मिशन की पूरी तरह वापसी होगी।

यूएनआईएफिल मिशन की स्थापना 1978 में हुई थी। इसका उद्देश्य दक्षिण लेबनान से इजरायली सेना की वापसी पर नजर रखना था। 2006 में इजरायल और हिज़बुल्लाह के बीच एक महीने लंबा युद्ध हुआ, जिसके बाद मिशन की जिम्मेदारी और बढ़ा दी गई थी। मिशन केवल निगरानी तक सीमित नहीं रहा, बल्कि संघर्ष विराम बनाए रखना और क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना भी इसका हिस्सा रहा।

यह भी पढ़ें…

PM Modi का जापान में भव्य स्वागत… 15वें शिखर सम्मेलन में रखेंगे भविष्य की साझेदारी की नींव

संकल्प 2790 में यूनिफिल से यह अनुरोध किया गया है कि 31 दिसंबर, 2026 के बाद मिशन समाप्त कर दिया जाए। साथ ही, लेबनानी सरकार से 1995 के सैन्य स्थिति समझौते के सभी प्रावधानों का सम्मान करने का आग्रह किया गया है, जिनमें यूनिफिल की आवाजाही की स्वतंत्रता और उसके विशेषाधिकार शामिल हैं।

यह भी पढ़ें…

भारत को फिर मिली गीदड़ भभकी… रूस-भारत तेल सौदे पर बढ़ा विवाद

विश्लेषकों के अनुसार, यह निर्णय 50 वर्षों से जारी लेबनान में शांति सेना की तैनाती को धीरे-धीरे समाप्त करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। संकल्प 2790 संकल्प 1701 के पूर्ण कार्यान्वयन की भी मांग करता है, जिसमें युद्ध विराम और 2000 में स्थापित ब्लू लाइन की पूरी तरह से सुरक्षा और सम्मान सुनिश्चित करना शामिल है।

यह भी पढ़ें…

America में गन हिंसा का कहर… चर्च प्रार्थना सभा में हमला, मासूमों की जान गई