Agra Raid News: आगरा के दवा कारोबारी हिमांशु अग्रवाल पर फिल्म ‘रेड’ की तरह छापा मारा गया। उसके गोदाम पर पहुंची STF टीम के लोगों को आखिरी वक्त में पता चला कि रेड कहां डालनी है।
Agra Raid News: नकली और नारकोटिक्स की दवाओं के अवैध कारोबार में हे मां मेडिको के संचालक हिमांशु अग्रवाल को ‘बदशाह’, के नाम से जाना जाता है। इस पूरे गिरोह का सरगना हिमांशु अग्रवाल का चाचा बबलू दवाई है, वह पिछले कई वर्षों से लखनऊ से काम करने लगा है। यहां उसके परिवार के अन्य सदस्य दवा का काम करते हैं। बबलू दवाई 2021 में बल्केश्वर के दवा व्यापारी की हत्या के मामले में जेल भी जा चुका है।
नकली दवाइयों के बेचे जाने की शिकायत
लखनऊ स्थित एसटीएफ मुख्यालय को आगरा थोक दवा बाजार में मल्टीनेशनल कंपनियों जाइडस, ग्लेनमार्क, सन फार्मा, सनोफी सहित आधा दर्जन कंपनियों के नाम से नकली दवाइयों के बेचे जाने की शिकायत मिली थी। दो महीने से एसटीएफ और औषधि विभाग की टीम पूरे कारोबारी नेटवर्क का सुराग लगाने में जुटी थी। मुख्यालय से बस्ती के सहायक औषधि आयुक्त नरेश मोहन दीपक को भेजा गया था।
पार्सल से आती थीं दवाएं, जांच में कई कर्मचारी संदिग्ध
तीन मंजिला गोदाम में ठसाठस भरी दवाएं
आगरा से उत्तर प्रदेश के कई जिलों के अलावा, हरियाणा, मध्यप्रदेश, राजस्थान, बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, पंजाब, झारखंड, छत्तीसगढ़ और हिमाचल प्रदेश में दवाएं जब्त की गई हैं। इन राज्यों की टीम ने आगरा में कई बार गोदाम और मेडिकल एजेंसी पर छापा मारकर आरोपियों को पकड़ा। दवाओं के नमूने जांच में नकली भी मिले।
यहां तक कि आगरा में नकली दवाओं की फैक्टरियां भी पकड़ी जा चुकी हैं। सहायक आयुक्त औषधि अतुल उपाध्याय ने बताया कि इन सभी पर कार्रवाई की और कोर्ट में मामला चल रहा है। जांच में बीते दो साल में 40 दवाएं नकली मिल चुकी हैं।