Lucknow News: लखनऊ जेल में बंद चंदन हत्याकांड के आरोपी की मौत, KGMU में चल रहा था इलाज

Lucknow News: कासगंज के चर्चित चंदन गुप्ता हत्याकांड में दोषी करार दिए गए सलीम शेख की लखनऊ में मौत हो गई। वह बीते काफी समय से बीमार था। लखनऊ के में KGMU में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन हत्याकांड के दोषी सलीम शेख़ की केजीएमयू में इलाज के दौरान बुधवार को मौत हो गई. करीब दो महीनों से केजीएमयू लखनऊ में सलीम शेख भर्ती था. सलीम शेख काफी समय से डायलिसिस पर था. साल 2018 में 26 जनवरी को कासगंज में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या हो गई थी. जिसका दोषी सलीम शेख था. चंदन हत्याकांड में सलीम शेख़ को उम्रकैद की सज़ा सुनाई गई थी.

कासगंज से में तिरंगा यात्रा के दौरान चंदन गुप्ता की हत्या हो गई थी। जिसका आरोपी सलीम शेख़ था।

ये भी पढ़े-

Lucknow News: सिरफिरे मरीज से परेशान हुई महिला डॉक्टर, एक दिन में हजारो अश्लील मैसेज और कॉल

आरोपी सलीम काफी समय से था बीमार

लखनऊ जेल में बंद आरोपी सलीम की देर रात मौत हो गई। वह काफी समय से बीमार चल रहा था। सलीम की मौत की सूचना मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। हाल ही में एक माह पहले वह पैरोल पर घर आया था। परिजनों को मौत की सूचना मिलते ही कोहराम मच गया और वे शव लेने लखनऊ रवाना हो गए।

ये भी पढ़े-

राजधानी से 6 माह का बच्चा चोरी, आगरा के अस्पताल में 90 हजार में बेचा…