Lucknow News: प्रेमानंद महाराज का जबरा फैन 7वीं का छात्र, 400 Km साइकिल लखनऊ से पहुंचा वृंदावन

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में सातवीं के छात्र ने प्रेमानंद जी महाराज से मिलने के लिए 400 किमी की यात्रा साइकिल चलाकर पूरी की. छात्र प्रेमानंद जी महाराज का वीडियो देखकर उनसे काफी प्रभावित था।

Lucknow News: लखनऊ का सातवीं का छात्र प्रेमानंद महराज (Premanand Maharaj) से मिलने लगभग 400 किमी साइकिल से वृंदावन चला गया। रेंजर साइकिल से 20 अगस्त को घर से निकला छात्र देर शाम तक घर नहीं लौटा और खोजबीन पर कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पारा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। मोहान रोड चौकी प्रभारी सचिन कौशिक ने खोजबीन की तो सीसीटीवी कैमरे में साइकिल से जाता दिखा। कैमरों का पीछा करते हुए पुलिस वृंदावन के आश्रम तक पहुंची। शनिवार को वहां छात्र मिला तो उसने पूरी कहानी बताई।

कैमरों का पीछा करते-करते वृंदावन के आश्रम पहुंची पुलिस

पिंक सिटी बुद्धेश्वर निवासी सर्राफ की धनियामहरी पुल के पास दुकान है। इनका बेटा पारा के एक स्कूल में सातवीं का छात्र है। मोहान रोड चौकी प्रभारी सचिन कौशिक ने खोजबीन की तो सीसीटीवी कैमरे में साइकिल से जाता दिखा। कैमरों का पीछा करते हुए पुलिस वृंदावन के आश्रम तक पहुंची। सातवीं क्‍लास में पढ़ने वाला छात्र अपनी मां की डांट से नाराज था। पुलिस ने बच्चे को माता-पिता के हवाले कर दिया।

बरामदगी और खुलासा

तीन दिन की तलाश के बाद पुलिस ने 23 अगस्त को वृंदावन के एक आश्रम से छात्र को सकुशल बरामद किया. पूछताछ में पता चला कि वह प्रेमानंद महाराज के वीडियो देखने का शौकीन था और उनसे मिलने की इच्छा रखता था. मां के मोबाइल में वृंदावन की दूरी और रास्ते की जानकारी सर्च करने के बाद उसने यह साहसिक कदम उठाया. हालांकि, आश्रम पहुंचने पर उसे प्रेमानंद महाराज से मुलाकात नहीं हो सकी. मोहान रोड चौकी इंचार्ज सचिन कौशिक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज और स्थानीय सहयोग से छात्र का पता लगाया गया. डीसीपी वेस्ट ने कहा, “बच्चे की सुरक्षा हमारी प्राथमिकता थी. अब उसे परिजनों को सौंप दिया गया है और काउंसलिंग की सलाह दी गई है.”

Agra News: फिल्म रेड की तरह दवा कारोबारी पर पड़ा छापा, STF के 35 अफसरों की टीम…