Lucknow News: राजधानी लखनऊ के लोहिया अस्पताल की महिला डॉक्टर को परेशान करने वाले शोहदे को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी ने एक महिला असिस्टेंट प्रोफेसर को एक दिन में 1000 से ज्यादा कॉल और 5 हजार से ज्यादा अश्लील मैसेज कर दिए।
Lucknow News: राजधानी लखनऊ के डॉ. राम मनोहर लोहिया संस्थान की एक महिला डॉक्टर को कुछ महीने पहले वहां इलाज करा चुके एक मरीज ने पांच हजार से ऊपर अश्लील मैसेज भेजे और एक दिन में एक हजार से अधिक बार फोन करके परेशान कर दिया। अस्पताल में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर कार्यरत महिला डॉक्टर ने जब उसे मना किया तो मरीज ने उन्हें धमकी दी और जानलेवा हमले का प्रयास भी किया। पीड़िता ने थक-हारकर पुलिस को सनकी मरीज की जानकारी दी। विभूतिखंड थाना ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया और जेल भेज दिया है।
लगातार कॉल और मैसेज से दहशत
महिला डॉक्टर ने बताया कि महेश तिवारी लंबे समय से उन्हें परेशान कर रहा था. एक दिन में करीब 1000 से ज्यादा बार कॉल करता था.यही नहीं, मोबाइल पर 5000 से अधिक अश्लील मैसेज और आपत्तिजनक तस्वीरें भेज चुका है.पीड़िता ने इसकी शिकायत उत्तर प्रदेश पुलिस की महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 पर भी दर्ज की थी. दरअसल, आरोपी का कुछ माह पहले लोहिया अस्पताल में ऑपरेशन हुआ था. महिला डॉक्टर ने ही उसका इलाज किया था. इसी दौरान आरोपी को डॉक्टर का मोबाइल नंबर मिल गया था.
ओपीडी से लौटते समय हुआ पीछा
19 अगस्त की शाम का वाकया डॉक्टर की जिंदगी के लिए बेहद डरावना साबित हुआ.उस दिन वह ओपीडी का काम खत्म कर फैकल्टी अपार्टमेंट लौट रही थीं.तभी उन्हें महसूस हुआ कि कोई उनका पीछा कर रहा है.शुरुआत में उन्होंने इसे नजरअंदाज किया, लेकिन अपार्टमेंट तक पहुंचते ही उन्होंने देखा कि वही शख्स उनके पीछे-पीछे आया है.लिफ्ट का इंतजार करते समय डॉक्टर को अचानक आरोपी महेश तिवारी पास खड़ा दिखाई दिया.डर और आशंका से भरकर उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया.उनकी आवाज सुनकर मौके पर मौजूद सिक्योरिटी गार्ड तुरंत हरकत में आए और आरोपी को वहीं पकड़ लिया.
ये भी पढ़े-
Agra News: फिल्म रेड की तरह दवा कारोबारी पर पड़ा छापा, STF के 35 अफसरों की टीम…
विभूतिखंड थाना पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और आरोपी महेश तिवारी को बस्ती से गिरफ्तार किया. पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि आरोपी ने पहले भी इस तरह की हरकतें की हैं या नहीं.
ये भी पढ़े-
Noida: दहेज हत्या केस में ताबड़तोड़ गिरफ्तारी, पति के बाद जेठ और ससुर भी अरेस्ट