ABVP कार्यकर्ताओं से मिले केशव मौर्य, KGMU में भर्ती घायल छात्रों का जाना हाल

ABVP Protests Barabanki Lathi Charge: यूपी के बाराबंकी में ABVP के छात्रों पर लाठीचार्ज का मामला तूल पकड़ रहा है। अब ABVP के घायल कार्यकर्ताओं से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात की।

ABVP Protests Barabanki Lathi Charge: यूपी में बाराबंकी के रामस्वरूप विश्वविद्यालय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) छात्रों पर लाठी चार्ज का मुद्दा गर्माता जा रहा है। इसी बीच किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के शताब्दी फेस 2 में भर्ती ABVP के 9 घायल कार्यकर्ताओं से डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मुलाकात की। उन्होंने करीब 15 मिनट घायलों का हालचाल लिया। बाराबंकी के राम स्वरूप यूनिवर्सिटी की घटना की जानकारी ली।

घायल छात्रों से मिलने पहुंचे केशव मौर्य

बाराबंकी के (SRMU) श्रीरामस्वरूप यूनिवर्सिटी में LLB पाठ्यक्रम को लेकर बार काउंसिल ऑफ इंडिया से मान्यता नवीनीकरण न होने पर सोमवार को छात्रों ने प्रदर्शन किया था। आरोप है कि छात्रों का पूरे दिन चले प्रदर्शन के बीच पुलिस से नोक झोंक के बाद लाठी चार्ज में एबीवीपी कार्यकर्ता सहित 20 से अधिक छात्र घायल हुए है। अब इसी बीच यूपी के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने KGMU में भर्ती घायल छात्रों का हाल जाने अस्पताल पहुचे। इसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म  X पर दी।

सीएम योगी ने दिए जांच के निर्देश


छात्रों की पिटाई से नाराज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ऐक्शन लेते हुए श्री रामस्वरूप मेमोरियल विश्वविद्यालय प्रकरण की जांच के आदेश दिये और दोषी अफसरों के के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं। मामले को लेकर उच्च शिक्षा मंत्री योगेंद्र उपाध्याय ने मुख्यमंत्री से मिल कर पूरे प्रकरण की जानकारी दी। मंत्री ने बताया कि रामस्वरूप मेमोरियल विवि में एलएलबी पाठ्यक्रम की मान्यता का समय से नवीनीकरण न कराए जाने के कारण छात्रों के भविष्य में अनिश्चितता की स्थिति उत्पन्न हुई थी।

इससे पहले एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को पुलिस की ओर से हुए लाठीचार्ज के खिलाफ कई स्थानों पर प्रदर्शन किया। लखनऊ विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं ने विरोध जताया। कुछ कार्यकर्ता विधानभवन के सामने पहुंच गए। एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ताओं ने कैसरबाग स्थित एबीवीपी अवध प्रांत कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने पुलिस और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की।