Lucknow News: लखनऊ में गांजा मिलाकर बेचता था आलू की टिक्की, ऐसे चढ़ा पुलिस के हत्थे

Lucknow News: राजधानी लखनऊ में आलू की टिक्की में गांजे और भांग की चटनी मिलाकर बेचने वाले चाट वाले को लखनऊ पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके पास से सवा किलो गांजा बरामद किया है।

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां पुलिस स्ट्रीड फूड बेचने की आड़ में नशे का कारोबार कर रहे लोगों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने स्ट्रीट फूड विक्रेता और तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ये दोनों मामले अलग-अलग इलाके के हैं. पहला मामला मोहनलालगंज क्षेत्र का है, जहां 42 साल के प्रमोद साहू नाम के चाट विक्रेता को पुलिस ने पकड़ लिया.

आलू टिक्की में मिलाता था गांजा

न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक प्रमोद एक छोटे से खोखे पर आलू टिक्की और उबले अंडे बेचता था. पुलिस के अनुसार, वह कुछ ‘खास ग्राहकों’ के लिए आलू टिक्की, चटनी और अन्य स्नैक्स में गांजा मिलाकर परोसता था. इसके साथ ही वह पैकेट में गांजा भी बेचता था. इस तरह के ‘मिलावटी’ खाने से ग्राहक नशे की गिरफ्त में आते और उसका नियमित ग्राहक बन जाते थे. पुलिस को इसकी सूचना मिलने के बाद छापेमारी कर प्रमोद को गिरफ्तार किया गया .

यह भी पढ़ें…

CM Yogi ने विधान सभा पर फहराया तिरंगा… इस महापर्व पर प्रदेश वासियों में भरा जोश

शिक्षण संस्थानों में गांजा बिक्री वाले तीन गिरफ्तार

वहीं, नगराम पुलिस ने शिक्षण और मेडिकल संस्थानों में 500 रुपये में गांजे की पुड़िया बेचने वाले तीन तस्करों को पकड़ा है। उनके पास से पौने पांच किलो गांजा और ई-रिक्शा बरामद किया है। नगराम पुलिस ने शिक्षण और मेडिकल संस्थानों में गांजे की पुड़िया बेचने वाले तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्कर 500 से 1200 रुपये में पुड़िया बेच रहे थे। उनके पास से पौने पांच किलो गांजा और एक ई-रिक्शा बरामद किया है।

यह भी पढ़ें…

CM Yogi की तारीफ MLA पूजा को पड़ी भारी, अखिलेश ने पार्टी से निकाला…