Lucknow News: सड़क हादसे में पिता-पुत्र की दर्दनाक मौत, परिवार में मचा कोहराम

Lucknow News: लखनऊ के मोहन रोड पर अज्ञात वाहन की टक्कर से पिता-पुत्र की मौत हो गई। दोनों बाइक सवार केजीएमयू में भर्ती अपनी पत्नी और मां को देखने के बाद घर लौट रहे थे।

Lucknow News: यूपी की राजधानी लखनऊ में काकोरी के मोहान रोड स्थित दौली खेड़ा मोड़ पर सोमवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। इसमें उन्नाव निवासी पिता-बेटे की मौत हो गई। पिता बाइक से बेटे के साथ ट्रॉमा सेंटर में भर्ती अपनी पत्नी को देखकर घर लौट रहा था। तभी पीछे से आए  तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। सड़के हादसे में पिता और पुत्र की मौत हो गई। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं, मौत की खबर पता चलने पर परिवार कोहराम मच गया है।

अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर

उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र के हमीरपुर गांव निवासी गौतम रावत ने बताया कि उनकी मां सियादुलारी का इलाज किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (केजीएमयू), लखनऊ में चल रहा है। सोमवार को उनके पिता धर्मपाल रावत (46) और भाई गोविंद (26) बाइक से मां को देखने अस्पताल आए थे। रात में लौटते समय दौली खेड़ा मोड़ के पास एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को जबरदस्त टक्कर मार दी।

ये भी पढ़े-

UP के गोंडा में दर्दनाक हादसा, बोलोरो नहर में गिरने से 11 लोगों की मौत

एक साथ पिता और पुत्र की मौत की खबर सुन परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर परिवार के लोग पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। किसान धर्मपाल रावत के परिवार में पत्नी और दो बेटे एवं एक बेटी है। पिता और भाई की मौत पर बेटी और बेटे का रो-रोकर बुरा हाल है।

ये भी पढ़े-

लखनऊ में हॉस्पिटल स्टाफ ने युवती का किया रेप, विरोध पर महिला डॉक्टर ने भी धमकाया