CM Rekha Gupta Attacked: दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से शनिवार को राजधानी के 14 जिलों के भाजपा अध्यक्षों ने उनके आवास पर मुलाकात की। इस दौरान नेताओं ने सीएम के स्वास्थ्य की जानकारी ली और जिला स्तर पर संगठनात्मक कार्यों को और बेहतर बनाने की रणनीति पर चर्चा की।
मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने जिला अध्यक्षों का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें दिल्ली सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं से जनता को अवगत कराने का आह्वान किया। सीएम ने कहा कि जिला अध्यक्षों की भूमिका दिल्ली की जनता तक योजनाओं को पहुँचाने में अहम है।
भाजपा नेता दीपक ने बताया कि बैठक में जिला स्तर पर कार्यों को और प्रभावी बनाने पर विचार-विमर्श हुआ। वहीं, भाजपा नेता विनोद ने मुख्यमंत्री पर हुए हालिया हमले की निंदा करते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है, लेकिन रेखा गुप्ता जैसी मजबूत इरादों वाली नेता इससे विचलित नहीं होंगी।
यह भी पढ़ें…
दिल्ली पुलिस का बड़ा खुलासा, सीएम रेखा के हमलावर को पैसे भेजने वाले साथी को किया गिरफ्तार
रेखा गुप्ता ने कहा कि दिल्ली की जनता की भलाई के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा। उन्होंने एलान किया कि अब जनसुनवाई कार्यक्रम केवल मुख्यमंत्री आवास पर ही नहीं, बल्कि दिल्ली की हर विधानसभा क्षेत्र में आयोजित किए जाएंगे, ताकि जनता की समस्याओं का समाधान नजदीक से किया जा सके।
मुख्यमंत्री की सुरक्षा को हाल ही में जेड प्लस श्रेणी में अपग्रेड किया गया है और दिल्ली पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।
यह भी पढ़ें…
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की शुभांशु शुक्ला से मुलाकात, कहा- उनकी उपलब्धियों पर देश को गर्व
सीएम ने कहा, “आपकी मुख्यमंत्री न कभी डरेगी, न थकेगी और न हारेगी। जब तक दिल्ली को उसके अधिकार नहीं मिल जाते, मैं आपके साथ संघर्ष करती रहूंगी। यही मेरा अटूट संकल्प है।”
यह भी पढ़ें…