Bihar यात्रा के सातवें दिन कटिहार में मखाना किसानों संग तालाब में उतरे राहुल गांधी

Voter Adhikar Yatra: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शनिवार को अपनी वोटर अधिकार यात्रा के दौरान कटिहार जिले में मखाना किसानों से मिले और उनकी समस्याएं जानीं। यात्रा के सातवें दिन राहुल गांधी ने भागलपुर के नवगछिया से शुरुआत की और कोढ़ा विधानसभा क्षेत्र में पहुंचकर किसानों से संवाद किया।

इस दौरान वे किसानों के साथ तालाब में भी उतरे और मखाना निकालने की प्रक्रिया में हिस्सा लिया। उन्होंने मखाना तैयार करने की पूरी विधि को समझा और किसानों से उत्पादन व बाजार संबंधी चुनौतियों के बारे में जानकारी ली। इस मौके पर बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम भी मौजूद थे।

यात्रा के दौरान लोगों की भारी भीड़ जुटी, जिसके मद्देनज़र प्रशासन और पुलिस सतर्क रही। आज की यात्रा का मार्ग कटिहार से डुमर, भोला पासवान चौक, कोढ़ा, हसनगंज रोड और टिलास गाँव से होते हुए पूर्णिया तक तय किया गया है।

यह भी पढ़ें…

Bihar SIR: 23 दिन में सिर्फ एक पार्टी ने दर्ज कराई आपत्ति, कांग्रेस-राजद जैसे दल अभी तक दूर

इस यात्रा में बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव और महागठबंधन के अन्य दलों के नेता भी शामिल हो रहे हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी यात्रा के तीसरे चरण (26-27 अगस्त) में भाग लेंगी, जबकि सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया भी इसमें शामिल होंगे।

यह भी पढ़ें…

Nalanda की लापता 8 नाबालिग छात्राएं पटना से बरामद, पुलिस ने दिखाई सक्रियता

गौरतलब है कि राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा 17 अगस्त को सासाराम से शुरू हुई थी। यह यात्रा 16 दिनों में लगभग 20 जिलों से होकर गुजरेगी और करीब 1,300 किलोमीटर की दूरी तय करेगी। यात्रा का समापन 1 सितंबर को पटना में एक बड़ी रैली के साथ होगा।

यह भी पढ़ें…

Bihar News: नालंदा के स्कूलों से लापता 8 छात्राएं सुरक्षित मिलीं, पुलिस ने परिजनों को सौंपा