CEC met CPI delegation: भारत निर्वाचन आयोग (ECI) ने चुनावी प्रक्रिया को और पारदर्शी व प्रभावी बनाने की दिशा में राजनीतिक दलों के साथ संवाद का सिलसिला तेज कर दिया है। इसी क्रम में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने गुरुवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (CPI) के महासचिव डी. राजा के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात की।
बैठक में चुनाव आयुक्त डॉ. सुखबीर सिंह संधू और डॉ. विवेक जोशी भी मौजूद रहे। सीपीआई प्रतिनिधिमंडल ने आयोग के समक्ष कई सुझाव और अपनी चिंताएं रखीं।
आयोग की बड़ी संख्या में हुई बैठकें
ईसीआई ने बताया कि पिछले 150 दिनों में कुल 4,719 सर्वदलीय बैठकें आयोजित की गई हैं। इनमें—
- 40 बैठकें मुख्य निर्वाचन अधिकारियों (CEO) द्वारा,
- 800 बैठकें जिला निर्वाचन अधिकारियों (DEO) द्वारा,
- और 3,879 बैठकें निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) द्वारा की गईं।
इनमें 28,000 से अधिक राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। साथ ही, भाजपा, बसपा, टीएमसी और आम आदमी पार्टी जैसे दलों के नेताओं के साथ भी 21 से अधिक उच्चस्तरीय बैठकें आयोजित हुईं।
यह भी पढ़ें…
Japan दौरे पर पीएम मोदी, द्विपक्षीय वार्ता में रणनीतिक और तकनीकी सहयोग पर फोकस
चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत करने का प्रयास
चुनाव आयोग का कहना है कि इन चर्चाओं का उद्देश्य राजनीतिक दलों और आयोग के बीच रचनात्मक संवाद को बढ़ावा देना है, ताकि सभी दल अपने सुझाव और चिंताओं को सीधे आयोग तक पहुंचा सकें। यह पहल मौजूदा कानूनी ढांचे के भीतर चुनावी प्रक्रिया को और मजबूत बनाने की दिशा में की जा रही है।
यह भी पढ़ें…
गणपति बप्पा मोरया! राष्ट्रपति मुर्मू, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने दी शुभकामनाएं
पहले भी हुए संवाद
21 अगस्त को चुनाव आयोग ने जनता दल (सेक्युलर) और बीजू जनता दल (BJD) के प्रतिनिधिमंडल से भी मुलाकात की थी, जहां उन्होंने अपने सुझाव और मांगें आयोग के समक्ष रखीं।
यह भी पढ़ें…