सपा प्रमुख अखिलेश की गाड़ी का कटा भारी-भरकम चालान, सरकार पर उठाए सवाल

Lucknow News: समाजवादी पार्टी प्रमुख और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव एक बार फिर सत्तारूढ़ बीजेपी पर हमलावर हो गए हैं। वजह है उनकी गाड़ी का भारी-भरकम चालान। अखिलेश यादव की गाड़ी का ओवरस्पीडिंग के लिए 8 लाख रुपये का चालान काटा गया है। इस घटना ने सियासी माहौल को गरमा दिया है।

सपा मुखिया ने शुक्रवार को पार्टी कार्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा के लोग पूरा सिस्टम चला रहे हैं। पुलिस पैसा वसूल रही है।

चालान पर नाराज अखिलेश
अखिलेश यादव ने पार्टी दफ्तर में प्रेस से बात करते हुए कहा कि उनकी गाड़ी का चालान देखकर वे चौंक गए। उन्होंने कहा, “कल मुझे अपनी गाड़ी का चालान दिखा। आपको पता है कितना है? पूरे 8 लाख रुपये! सरकार के पास कैमरा होगा, उसमें गाड़ी आई होगी और सीधे चालान काट दिया गया। अब हमें यह भारी भरकम जुर्माना भरना है।

उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि यह कैमरा या सिस्टम चलाने वाले लोग बीजेपी से जुड़े होंगे। “ये लोग पूरे काफिले का चालान काट रहे हैं। मैं इसे ट्रेस करूंगा। मुझे पूरा भरोसा है कि यह सिस्टम बीजेपी वालों के इशारे पर चल रहा है।

यह भी पढ़ें…

UP T20 fixing: यूपी 20 लीग पर मैच फिक्सिंग का साया, 1 करोड़ के ऑफर का दावा

जनता से वसूली का सिस्टम
अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि यह सरकार आम जनता से लगातार वसूली कर रही है। “जनता को कोई सुविधा नहीं मिल रही है, लेकिन उनसे टैक्स और जुर्माने के नाम पर जमकर पैसा वसूला जा रहा है। पुलिस और प्रशासन मिलकर लोगों से वसूली कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Lucknow: विवादित बयान पर फंसे मंत्री OP राजभर, ABVP ने भेजा लीगल नोटिस

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार की ओर से उन्हें जो गाड़ियां दी गई हैं, वे चलने की हालत में ही नहीं हैं। “इन गाड़ियों में हम लोग चल नहीं सकते। ऊपर से चालान काटा जा रहा है। यह जनता को परेशान करने की साजिश है।

बीजेपी पर तीखा हमला
सपा प्रमुख ने बीजेपी को “इस्तेमाल करने वाली पार्टी” करार दिया। उन्होंने कहा, बीजेपी किसी की सगी नहीं है। यह पार्टी पहले इस्तेमाल करती है और बाद में बर्बाद कर देती है। पूरा सिस्टम बीजेपी के हाथों में है और आम लोगों का जीना मुश्किल हो गया है।

यह भी पढ़ें…

गोरखपुर में महंत राजू दास का राहुल गांधी पर हमला, कहा– निराश और सत्ता के भूखे