UP T20 fixing: यूपी 20 लीग पर मैच फिक्सिंग का साया, 1 करोड़ के ऑफर का दावा

UP T20 fixing controversy: यूपी टी20 लीग में फिक्सिंग के आरोप सामने आए हैं। इस बारे में पुलिस ने कई धाराओं में एफआईआर दर्ज कर लिए हैं। यूपी टी-20 लीग लखनऊ में 17 अगस्त से चल रही है और इसका फाइनल 6 सितंबर को होगा।

UP T20 fixing controversy: लखनऊ के इकाना में चल रही टी-20 क्रिकेट लीग को मैच फिक्स करने की कोशिश का मामला सामने आया है। काशी रुद्रास टीम के मैनेजर अर्जुन को 50 लाख रुपये का ऑफर सट्टेबाजों ने दिया है। सोशल मीडिया प्लेटफार्म इंस्टाग्राम के जरिए मैनेजर से संपर्क किया गया। मैनेजर अर्जुन ने इसकी सूचना क्षेत्रीय भ्रष्टाचार निरोधक टीम के मैनेजर को दी। इसके बाद बड़ी ही चालाकी से सट्टेबाज से चैट करके उससे कुछ जानकारियां जुटाकर टीम को इनपुट भी दे दिया। पुलिस ने भी केस दर्ज कर लिया है और जांच में जुट गई है।

मैच फ‍िक्सर ने कैसे रचा फ‍िक्स‍िंग का षडयंत्र?

बीसीसीआई की पड़ताल में सामने आया कि संदिग्ध यूजर लगातार अर्जुन से बातचीत करने की कोशिश कर रहा था और उस पर दबाव बना रहा था.

यह संपर्क 19 अगस्त की रात 11:12 बजे इंस्टाग्राम आईडी vipss_nakrani से हुआ. पहले प्रमोशन कराने की बात की गई, फिर कॉल करने का प्रयास हुआ और इसके बाद मैच फिक्स करने का सीधा प्रस्ताव रख दिया गया.  यूजर ने कहा कि एक करोड़ रुपये मिलेंगे, जिसमें से 50 लाख अर्जुन अपने पास रख सकते हैं. रकम अमेरिकी डॉलर में ऑनलाइन ट्रांसफर करने की बात भी कही गई.

ये भी पढ़े-

Hardik Pandya: Asia Cup से हार्दिक ने बदला लुक, हेयरस्टाइल देख हैरान हो जाएंगे आप

पुलिस ने इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318, 319, 112, 62 सहित अन्य धाराओं के तहत आरोप दर्ज किए गए हैं। इसके साथ ही 1867 के सार्वजनिक जुआ अधिनियम की धारा 3 और 2000 के सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 66D भी लगाई गई है। पुलिस अब उस इंस्टाग्राम हैंडल को चलाने वाले व्यक्ति का पता लगाने और उसके नेटवर्क को उजागर करने पर काम कर रही है। यूपी टी-20 लीग लखनऊ में 17 अगस्त से चल रही है और इसका फाइनल 6 सितंबर को होगा।

ये भी पढ़े-

US Open में युकी भांबरी का सफर हुआ खत्म, सेमीफाइनल में हारकर भी रचा इतिहास