Bigg Boss 19: कुनिका की वजह से रोईं तान्या मित्तल, पक्के दोस्तों के बीच आई दरार!

Bigg Boss 19: ‘बिग बॉस 19’ के तीसरे हफ्ते के पहले दिन शो में काफी कुछ बवाल देखने को मिला। कुनिका सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर तान्या मित्तल पर पर्सनल अटैक करते हुए नजर आईं।

Bigg Boss 19: रियलिटी शो ‘बिग बॉस 19’ में आए दिन ड्रामा देखने को मिल रहा है। अब शो में घरवालों के बीच भी इक्वेशन बदलते दिखाई दे रहे हैं। जहां एक तरफ दोस्तों में दरार देखने को मिल रही है तो वहीं दूसरी ओर एक-दूसरे से नफरत करने वाले कंटेस्टेंट्स के बीच दोस्ती बढ़ती दिखाई दे रही है। मेकर्स ने शो का नया प्रोमो जारी किया है। इसमें पक्के दोस्तों के बीच दरार देखने को मिली। तान्या मित्तल के लिए अमाल मलिक अपने ही पक्के दोस्त जीशान कादरी और बसीर अली से भिड़ गए।

कुनिका और तान्या के बीच हुई बहस

एपिसोड की शुरुआत कुनिका और तान्या के बीच तीखी नोकझोंक से होती है. दरअसल तान्या भिंडी में एक कीड़ा देखकर चौंक जाती हैं. इस पर कुनिका, तान्या से कहती है कि वह किचन में ज़्यादा समय बिताए और कुछ सीखे. ये सुनकर तान्या नाराज़ हो जाती है और कुनिका से सवाल करती है कि वह उसे किचन में ही रहने के लिए कहकर महिला सशक्तिकरण की बात कैसे कर सकती है. कुनिका समझाती हैं कि महिला सशक्तिकरण का खाना पकाने से कोई लेना-देना नहीं है. तान्या खुद को निशाना समझती हैं और कहती हैं कि कुनिका यह कहकर उनकी मां का अपमान कर रही हैं कि उन्होंने उन्हें कुछ नहीं सिखाया।

बसीर और जीशान पर उठाए सवाल

अब लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया कि अमाल बसीर पर खूब चिल्लाते नजर आए। साथ ही उन्होंने बसीर की कैप्टेंसी पर भी सवाल उठा दिए। अमाल ने कहा, ‘बसीर तुम्हें जहां खड़ा होना चाहिए वहां खड़े नहीं होते मैं कैप्टन होता तो मैं लड़ लेता।’ वहीं इसके साथ ही अमाल मलिक जीशान कादरी से भी भिड़ गए। जीशान ने कहा, ‘मैंने कैमरे में कुनिका के इस रवैये पर सवाल उठाए हैं इस पर अमाल कहते हैं कि कैमरे में बोलने से कुछ नहीं होता आपको मुंह पर बोलना चाहिए था। जब टास्क हो रहा था तभी आपको ये बोलना चाहिए था।’

ये भी पढ़े-

Bigg Boss 19 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये कंटेस्टेंट हो सकता है नॉमिनेट

एक तरफ जहां वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट बन शहबाज ने घर में माहौल बना दिया है। वहीं, दूसरी तरफ नॉमिनेशन टास्क देखने को मिला, जिसमें अभिषेक बजाज की वजह से अवेज और नगमा शो से सीधे-सीधे नॉमिनेट हो गए ।