Congress MP Snatching Case: दिल्ली के चाणक्यपुरी में संसद भवन के पास महिला सांसद R. सुधा के साथ चेन स्नैचिंग की वारदात हुई। सुबह मॉर्निंग वॉक के दौरान बाइक सवार बदमाश उनकी सोने की चेन छीनकर फरार हो गया।
Congress MP Snatching Case: दिल्ली में कांग्रेस सांसद सुधा रामकृष्णन से चेन छीनने का मामला सामने आया है। घटना सोमवार सुबह 6 बजे तमिलनाडु भवन के पास की है। वे DMK सांसद रजती के साथ सैर कर थीं, तभी जब स्कूटी पर सवार बदमाश ने घटना को अंजाम दिया। चेन खींचने की वजह सांसद की गर्दन पर चोट आ गई है। दिल्ली पुलिस ने केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
सांसद बोलीं- मैं चिल्लाई, लेकिन किसी ने नहीं की मदद
सांसद ने कहा, उसने मेरी चेन खींची और मेरे कपड़े फाड़ दिए। मैं अपने कपड़े ठीक करना चाहती थी, इसलिए मुझे अपनी चेन की कोई परवाह नहीं थी। स्नैचिंग के बाद, वह तुरंत फरार हो गया। मैं चिल्लाई, सड़क पर सब लोग थे, लेकिन किसी ने भी आगे आकर मदद नहीं की। यह देखकर मैं दंग रह गई। फिर मैं तमिलनाडु गेस्ट हाउस गई, जहां मैंने दो पुलिसकर्मियों के साथ एक पुलिस पेट्रोलिंग टीम को देखा। हमने उन्हें घटना की जानकारी दी। लेकिन पुलिस ने ज्यादा कुछ नहीं किया।
दिल्ली के सबसे वीआइपी माने जाने वाले इलाके में दिनदहाड़े इस प्रकार की घटना न केवल आम नागरिकों बल्कि जनप्रतिनिधियों की भी सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा रही है। संसद भवन, राष्ट्रपति भवन, पीएम आवास जैसे उच्च सुरक्षा वाले संस्थानों से कुछ ही दूरी पर हुई इस लूट की घटना ने यह सवाल उठाया है कि अगर लुटियंस जोन सुरक्षित नहीं, तो दिल्ली में कौन सुरक्षित है?
सांसद आर. सुधा ने इस मामले को “चिंताजनक और अस्वीकार्य” बताते हुए दोषियों की जल्द गिरफ्तारी और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की मांग की है।