New Entry In Ranbir Kapoor Ramayan: निर्देशक नितेश तिवारी की अपकमिंग फिल्म रामायण की चर्चा काफी तेजी से चल रही है। इस फिल्म की पहली झलक हाल ही सामने आई है। अब खबर आ रही है की रामायण को सुग्रीव के किरदार के लिए अभिनेता मिल गया है।
New Entry In Ranbir Kapoor Ramayan: डायरेक्टर नितेश तिवारी की अपकमिंग मूवी रामायण भारतीय सिनेमा की सबसे महंगी और सबसे बड़ी मूवी है। इस फिल्म को लेकर काफी समय से चर्चाओं का बाजार गर्म है क्योंकि इसमें रणबीर कपूर, साई पल्लवी और यश जैसे स्टार्स हैं। पहला पार्ट अगले साल यानी 2026 दिवाली पर रिलीज किया जाएगा. कुछ वक्त पहले पता लगा था कि जटायु के बाद अमिताभ बच्चन को एक और रोल मिला है. मेकर्स उन्हें नैरेटर बनाने पर विचार कर रहे हैं. अब फिल्म में सुग्रीव की एंट्री हो गई है. आखिर किसे नीतेश तिवारी ने यह बड़ा किरदार सौंपा है?
सुग्रीव का रोल करेंगे यह एक्टर
अमित सियाल की किस्मत बदलने वाला ओटीटी ही है. क्योंकि उससे पहले वो कई बार इंडस्ट्री छोड़ने की सोच चुके थे. पर अपने काम से एक अलग पहचान जनता के बीच हासिल की है. उनकी खास बात है कि हर बार नए रोल में भी दिल जीत लेते हैं. अब क्योंकि रामायण में दूसरे कैरेक्टर्स की तरह ही सुग्रीव भी एक अहम पात्र हैं. तो अमित सियाल के लिए मौका भी अच्छा है. दरअसल भगवान राम ने सुग्रीव को बाली से सिंहासन वापस पाने में मदद की थी.
View this post on Instagram
कब रिलीज होगी रामायण मूवी
रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि अमित फिल्म के पहले पार्ट का ज्यादातर हिस्सा अमित ने पूरा कर लिया है और पार्ट-2 के लिए काम करना बाकी है। बता दें कि फिल्म का पार्ट-1 साल 2026 में दिवाली पर रिलीज किया जाएगा, वहीं दूसरा पार्ट साल 2027 में दिवाली पर रिलीज होगा। पहले पार्ट में सीता हरण तक की कहानी होगी, वहीं पार्ट-2 की कहानी मुख्य रूप से राम-रावण युद्ध पर आधारित होगी।
ये भी पढ़े –
रजनीकांत की ‘कुली’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, 5 दिन में 400 करोड़ से ज्यादा की कमाई