Bigg Boss 19: सलमान ने दिखाई शो के कंटेस्टेंट की झलक, वीडियो देख खुशी से झूमें फैंस

Bigg Boss 19: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 19) के नए सीजन में सलमान खान की वापसी हो रही है। शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट की पहली झलक सामने आ चुकी है। मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर कर घोषणा कर दी है।

Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है। सलमान खान के इस शो को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। वहीं, हर कोई कंटेस्टेंट के नाम जानने के लिए बेताब है। बीते दिनों सलमान ने बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में अब सलमान ने शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया है!

नई थीम के साथ मिलेगा ड्रामा, एंटरटेनमेंट और सरप्राइज

सलमान खान के साथ यह सीजन एक बार फिर दर्शकों को भरपूर ड्रामा, एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देने के लिए तैयार है. इस बार शो की थीम है ‘घरवालों की सरकार’, जिसमें घर के सदस्य ‘रूलिंग पार्टी’ और ‘ऑपोजिशन’ में बंटकर सत्ता की जंग लड़ेंगे. इस सीजन का फॉर्मेट बिल्कुल पॉलिटिकल स्टाइल में रखा गया है. घर में हर हफ्ते सत्ता की कुर्सी को लेकर रूलिंग बनाम विपक्ष की टक्कर देखने को मिलेगी. रूलिंग बनाम विपक्ष होगा तो जाहिर है दर्शकों को हर एपिसोड में नई रणनीति, गुटबाजी और तगड़े टकराव देखने को मिलेंगे।

 

सलमान ने दिखाई पहले कंटेस्टेंट की झलक

सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सलमान ने फैंस की धड़कनों को और भी तेज कर दिया है। कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान दर्शकों से कहते हैं, ‘अच्छा बड़ी जल्दी है जानने की कि कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? इतनी जल्दी, इतने सारे लाइंस? चलो एक कंटेस्टेंट को रिवील कर ही देता हूं।’

सलमान खान के शो में पहले कंटेस्टेंट के तौर पर आवेज दरबार ने एंट्री ली है। उनका प्रोमो वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। कल यानी रविवार को शो का पहला एपिसोड आएगा और सभी कंटेस्टेंट्स के नाम से पर्दा उठ जाएगा। हालांकि, मेकर्स एक्साइटमेंट बढ़ाने के लिए कंटेस्टेंट्स का प्रोमो शेयर कर रहे हैं।