Punjab में ‘आप’ की कलह उजागर… विधायक ने अपने ही सरकार पर लगाया गंभीर आरोप

AAP MLA Harmeet Singh: पंजाब के सनौर से आम आदमी पार्टी (आप) विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा ने अपनी ही सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए हैं। विधायक ने दावा किया कि पंजाब पुलिस ने उनकी पूर्व पत्नी से जुड़े पुराने आईपीसी 376 के मामले में उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। उन्होंने यह बात फेसबुक लाइव के दौरान कही और इसे एक राजनीतिक साजिश करार दिया।

पठानमाजरा ने कहा कि दिल्ली से आई आप की टीम पंजाब पर शासन करना चाहती है और इसके लिए उनकी आवाज को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली गई है और पुलिस उन्हें गिरफ्तार करने के लिए उनके घर तक पहुंच चुकी है।

इन आरोपों ने पंजाब की राजनीति में हलचल मचा दी है और पार्टी के अंदरूनी मतभेद भी उजागर कर दिए हैं। विधायक ने इशारों-इशारों में स्पष्ट किया कि उनकी नाराज़गी पार्टी नेतृत्व से है और यह मामला उनके राजनीतिक करियर को खत्म करने की साजिश का हिस्सा है।

यह भी पढ़ें…

Panjab में आतंकी साजिश नाकाम, बटाला में मिला आरडीएक्स और हथगोले का जखीरा

पुलिस सूत्रों के अनुसार, मामले की जांच जारी है और केस दर्ज होने के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया है।

यह भी पढ़ें…

Hoshiarpur LPG Blast: हादसे में मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपए देगी पंजाब सरकार

इससे पहले पठानमाजरा ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों की समस्याओं और नदी की सफाई के मुद्दे पर वरिष्ठ नौकरशाहों की आलोचना भी की थी। उन्होंने कहा कि दिल्ली के नेताओं को लगता है कि वे उन्हें विजिलेंस जांच और मुकदमों की धमकी देकर डरा सकते हैं।

विधायक ने मुख्यमंत्री को चेतावनी देते हुए कहा, “मैं पार्टी का सिपाही रहा हूं। वे तानाशाह हैं और विधायकों पर कार्रवाई करके सभी को संदेश देना चाहते हैं। अगर मेरी बात नहीं मानी गई तो बहुत देर हो जाएगी।”

यह भी पढ़ें…

Amritsar में बड़ा आतंकी मॉड्यूल बेनकाब, हथगोला और पिस्तौल बरामद