Rashifal 06 September: इन राशियों की चमकेगी किस्मत, शनिदेव की कृपा से होगी दोगुनी तरक्की

Horoscope 06 September 2025, Rashifal 06 September 2025: दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) ग्रह-नक्षत्र की चाल पर आधारित फलादेश है। पढ़ें 12 राशियों का आज का राशिफल।

Horoscope 06 September 2025, Rashifal 06 September 2025: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। आज के राशिफल में आपके लिए नौकरी, व्यापार, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध, सेहत और दिनभर में होने वाली शुभ-अशुभ घटनाओं का भविष्यफल होता है। 6 सितंबर, शनिवार के दिन चंद्रमा कुंभ राशि में आएंगे और चंद्रमा से शनि दूसरे भाव में रहेंगे, जिससे सुनफा योग का उत्तम संयोग बन रहा है। इस योग में शनिदेव मिथुन, सिंह, धनु और कुंभ राशि की किस्मत चमकाने वाले हैं। नौकरी करने वालों के लिए आय के नए स्रोत सामने आएंगे और व्यापार में नए संपर्कों से लाभ होगा।

जानें शनिवार 6 सितंबर 2025 का दिन मेष से लेकर मीन राशि के लिए कैसा रहेगा…

मेष राशि- अपना धैर्य बनाए रखें। बेकार की बातों में गुस्सा न करें, वरना घर का माहौल खराब हो सकता है। आर्थिक रूप से स्थिति अच्छी रहने वाली है। अपनों का साथ मिलेगा। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय गुजारेंगे। आज महत्वपूर्ण कार्यों को समय पर करें।

वृषभ राशि- आज का दिन आपके लिए आनंददायक रहने वाला है। दिन की शुरुआत एक्सरसाइज से करने से आपको लाभ मिलेगा। संपत्ति से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज कार्यस्थल पर हर कोई आपसे प्यार करेगा और आपका समर्थन करेगा।

मिथुन राशि- आज आपको काम पर मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। कार्यक्षेत्र या बिजनेस में कोई भी लापरवाही आज आपको आर्थिक नुकसान पहुंचा सकती है। परिवार और दोस्तों के साथ अच्छा समय बिता सकते हैं। किसी नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है।

कर्क राशि- आज आप नई चीजों को सीखने की कोशिश कर सकते हैं। कार्यस्थल पर किसी अपने की सलाह फायदेमंद साबित हो सकती है। खुद को सही साबित करने के लिए अपने पार्टनर से झगड़ सकते हैं। किसी भी फैसले पर जल्दबाजी करने से बचें, वरना नुकसान हो सकता है।

सिंह राशि- आज आपका मन परेशान हो सकता है। अपनों की सेहत का ध्यान रखें। खर्चों की अधिकता रहेगी, जिससे कर्ज लेने की नौबत तक आ सकती है। कारोबार में वृद्धि होगी। लाभ के अवसर मिलेंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष से सुखद समाचार मिलने के संकेत हैं।

कन्या राशि- आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपको वाहन सावधानी से चलाना चाहिए, वरना चोट-चपेट लग सकती है। आप अपने जीवनसाथी के साथ आज एक बार फिर पुराने खूबसूरत रोमांटिक दिनों को याद करेंगे। आर्थिक रूप से दिन अच्छा रहने वाला है।

तुला राशि– आज आप का दिन आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कारोबार में वृद्धि होगी। मित्रों का सहयोग मिलेगा। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। किसी मित्र के सहयोग से आप नौकरी के अच्छे प्रस्ताव प्राप्त कर सकते हैं। महत्वपूर्ण फैसले को फिलहाल के लिए टाल दें।

वृश्चिक राशि- आज का दिन आपके लिए काम के लिहाज से महत्वपूर्ण रहने वाला है। आपको मानसिक दबाव का सामना करना पड़ सकता है। लव लाइफ अच्छी रहने वाली है। आज कुछ लोगों को विदेश में नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। अपने जीवनसाथी के साथ कोई बेहद रोमांचक काम करेंगे।

धनु राशि- आज आपका आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, लेकिन धैर्य रखने की जरूरत है। अपनी भावनाओं को कंट्रोल में रखें। बातचीत में बैलेंस बनाकर रखें। कारोबार में वृद्धि होगी। माता से धन मिल सकता है। बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। ऑफिस में तरक्की मिलने की संभावना है।

मकर राशि- आज आपकी एनर्जी हाई रहने वाली है। किसी को रुपए-पैसे उधार देने से बचें, वरना वापसी में दिक्कत हो सकती है। बच्चों की सेहत पर नजर रखें। आज आपको अनचाही यात्रा भी करनी पड़ सकती है। व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे।

कुंभ राशि- कार्यस्थल के तनाव को घर पर नहीं लाएं और अपने अच्छे स्वास्थ्य के लिए लंबी सैर पर जाएं। आज अटके हुए धन की वापसी हो सकती है। नए विचार फलदायी होंगे। जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। नौकरी में कुछ परेशानियां सामने आ सकती हैं।

मीन राशि- आज आपको किसी करीबी व्यक्ति से सरप्राइज मिल सकता है। किसी प्लानिंग में आप सफल हो सकते हैं। करियर में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे। आर्थिक रूप से दिन उतार-चढ़ाव भरा रहने वाला है। सेहत अच्छी रहेगी। व्यवसाय में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।