Chandra Grahan 2025 Rashifal: चंद्र ग्रहण का 12 राशियों पर प्रभाव, इन राशियों की बदलेगी किस्मत

Chandra Grahan 2025 Effects On Rashifal: साल का आखिरी चंद्र ग्रहण सात सितंबर को लगने वाला है। ये चंद्र ग्रहण भारत में भी नजर आएगा। ज्योतिष गणनाओं के अनुसार ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है।

Chandra Grahan 2025 Effects On Rashifal: भाद्रपद पूर्णिमा को चंद्र ग्रहण लगने वाला है. यह ग्रहण साल 2025 का अंतिम चंद्र ग्रहण होगा, जो भारत में दिखाई देगा। ऐसे में सूतक काल भी मान्य होगा। चंद्र ग्रहण का देश दुनिया समेत मेष से मीन तक सभी 12 राशियों पर प्रभाव पड़ता है. कुछ राशियों के लिए यह भाग्यशाली साबित होगा तो कुछ राशियों को परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. आइए जानते हैं चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर प्रभाव…

आइए जानते हैं, चंद्र ग्रहण का सभी 12 राशियों पर क्या प्रभाव पड़ेगा-

मेष राशि: मेष राशि वालों को सामान्य फल मिलेगा। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव संभव है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। वाद-विवाद से दूर रहें। मानसिक शांति के लिए ध्यान करें। संपत्ति संबंधी समस्याओं का समाधान होगा. रिश्तेदारों और मित्रों के कारण शुभ कार्य होंगे.

वृषभ राशि: वृषभ राशि वालों को स्वास्थ्य का ध्यान रखने की आवश्यकता है। व्यापार में भी चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है। आर्थिक नुकसान हो सकता है. जिन पर आप भरोसा करते हैं, वे आपको धोखा दे सकते हैं।

मिथुन राशि- मिथुन राशि वालों को पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ में चुनौतियों का सामना करना पड़ेगा। असहज अनुभव करेंगे। अपमान का भय भी बना रहेगा। पूर्वजों से विरासत प्राप्त होगी और संपत्ति संबंधी विवाद सुलझेंगे. आपको परिवार के किसी सदस्य से शुभ समाचार सुनने को मिलेंगे

कर्क: कर्क राशि वालों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। धैर्य से काम करें और धन खर्च सोच-समझकर ही करें। बीमारियां और पारिवारिक मामले परेशानी का कारण बन सकते हैं. विवाह और नौकरी के प्रयासों में निराशा रहेगी

सिंह राशि: सिंह राशि वालों को लाभ तो होगा लेकिन स्वास्थ्य समस्याएं हो सकती हैं। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। परिवार के साथ समय व्यतीत करेंगे। आप जो भी कार्य करेंगे, वह पूरी तरह सफल होगा और माता पिता की सेहत भी अच्छी रहेगी

कन्या राशि: कन्या राशि वालों को विरोधियों से जूझना पड़ सकता है। लेकिन अंततः विजय प्राप्त करेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। विभिन्न स्तोत्रों से धन लाभ हो सकता है। अगर आपका धन कहीं अटका हुआ है तो इस अवधि में वापस मिल सकता है.

तुला राशि: तुला राशि वालों को मन को शांत रखना होगा। मानसिक तनाव हो सकता है। संतान या प्रेम संबंधों में भी तनाव की स्थिति रह सकती है। जीवनसाथी के स्वास्थ्य का ध्यान रखें और अनावश्यक संपर्कों से जितना हो सके दूर रहें. इस अवधि में धन का लेन देन करने से बचें

वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगा लेकिन भूमि-भवन या घरेलू कलह संभव है। धैर्य से कार्य करने की सलाह दी जाती है। फिजूलखर्ची बढ़ने, धन हानि और धोखा मिलने के संकेत हैं. ऐसी स्थिति बनेगी कि समझ नहीं आएगा कि कौन शत्रु है और कौन मित्र. अनावश्यक संपर्कों से दूर रहें.

धनु राशि: धनु राशि वालों को स्वास्थ्य संबंधित समस्याएं जैसे नाक-कान-गले की समस्या हो सकती है। पराक्रम में कमी आएगी। धन खर्च सोच-समझकर ही करें। सोचे हुए कार्य योजना के अनुसार पूरे होंगे. बिजनेस में नए कदम बढ़ेंगे और नया कार्य शुरू कर सकते हैं

मकर: मकर राशि वालों की आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं कही जा सकती है। धन हानि का योग बनेंगे। सावधान रहें। पारिवारिक समस्याएं बढ़ेंगी, भाई-भाई में विवाद हो सकता है. वाणी का मान कम होगा. आय बढ़ाने के लिए इन दो दिनों में नए प्रयास ना करें तो बेहतर है

कुंभ राशि: कुंभ राशि वालों को मानसिक, शारीरिक स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतें हो सकती है। कोई भी फैसला सोच-समझकर ही लें।

मीन राशि: मीन राशि वालों के खर्चों में वृद्धि हो सकती है। सभी कार्य सोच-समझकर ही करें। करियर और नौकरी में आपकी जरूरतें बढ़ेंगी. थोड़ी-बहुत बीमारी होने की आशंका है. किसी पर भी आंख मूंदकर भरोसा ना करें तो बेहतर होगा।

 

डिस्क्लेमर: इस आलेख में दी गई जानकारियों पर हम यह दावा नहीं करते कि ये पूर्णतया सत्य एवं सटीक हैं। इन्हें अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।