Maharashtra News: महाराष्ट्र सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों (ईवी) को बढ़ावा देने और स्वच्छ परिवहन को प्रोत्साहित करने के लिए एक अहम निर्णय लिया है। राज्य सरकार ने घोषणा की है कि अटल सेतु, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे और समृद्धि महामार्ग समेत चुनिंदा टोल प्लाजा पर इलेक्ट्रिक वाहनों को टोल टैक्स से छूट दी जाएगी। यह नई व्यवस्था 22 अगस्त की मध्यरात्रि से लागू हो गई है।
परिवहन मंत्री प्रताप सरनाईक ने बताया कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे और अजित पवार के मार्गदर्शन में यह निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल न केवल ईवी को बढ़ावा देगी बल्कि प्रदूषण कम करने और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग को प्रोत्साहित करने में भी सहायक होगी।
यह भी पढ़ें…
मैं जिन्दा हूँ… मौत की झूठी खबर पर भड़के अभिनेता रजा मुराद, दर्ज कराई शिकायत
सरकार की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, यह छूट मोटर वाहन कर अधिनियम, 1958 के तहत दी गई है। छूट का लाभ इलेक्ट्रिक चारपहिया वाहनों (एम2, एम3, एम6 श्रेणी) और इलेक्ट्रिक बसों को मिलेगा। इसमें राज्य परिवहन उपक्रम (एसटीयू) के तहत चलने वाली बसें और निजी ईवी बसें भी शामिल हैं।
यह भी पढ़ें…
18वें आईओएए 2025 में भारतीय छात्रों का दबदबा, 4 गोल्ड और एक सिल्वर पर कब्जा
मंत्री सरनाईक ने कहा कि टोल छूट से ईवी मालिकों को आर्थिक राहत मिलेगी, जिससे अधिक लोग इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने के लिए प्रेरित होंगे। यह नीति महाराष्ट्र को देश के सबसे अग्रणी ईवी-अनुकूल राज्यों में शामिल करने की दिशा में एक मजबूत कदम साबित होगी।
सरकार का मानना है कि यह निर्णय राज्य को हरित और सतत विकास के पथ पर आगे बढ़ाने में मील का पत्थर साबित होगा।
यह भी पढ़ें…