Bihar Bandh: PM मोदी को गाली मामले में बिहार में चक्का जाम, NDA कार्यकर्ता सड़क पर उतरे

Bihar Bandh: बीजेपी के नेतृत्व में NDA ने आज 4 सितंबर को बिहार बंद बुलाया है. इसके तहत सुबह 7 बजे से दोपहर 12 बजे तक चक्का जाम की घोषणा की गई. इसका असर भी दिखा।

Bihar Bandh: महागठबंधन की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान दरभंगा में कांग्रेस नेता के मंच से पीएम नरेंद्र मोदी को दी गई मां की गाली के खिलाफ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के बिहार बंद का असर दिख रहा है। बीजेपी, जेडीयू समेत अन्य सहयोगी दलों के कार्यकर्ता सड़कों पर उतरकर वाहनों की आवाजाही रोक रहे हैं। ये बंद पांच घंटे का था।

बिहार भाजपा के ज्यादातर बड़े नेता इस समय दिल्ली में हैं, क्योंकि बुधवार को कोर कमिटी की मीटिंग थी। राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी), कांग्रेस, विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) और तीन वामपंथी दलों सीपीआई, सीपीएम व सीपीआई-माले ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण के खिलाफ यात्रा निकाली थी।

RJD और कांग्रेस पर लोकतंत्र को शर्मसार करने का आरोप

एनडीए नेत्रियों का आरोप है कि घटना बिहार को कलंकित करने वाली है। मां भगवान की प्रतिमूर्ति होती है। मां अपनी कोख में नौ महीने बच्चे को रखती है। फिर कैसे किसी राजनीतिक मंच से मां को भद्दी भद्दी गालियां दी जा सकती हैं? जो हमें भगवान की तरह पाल-पोस कर बड़ा करती हैं, क्या कोई उसी मां को गाली देने के विषय में सोच सकता है?

दरंभगा की इस घटना ने विश्व में शर्मसार किया। एनडीए ने स्पष्ट किया है कि बंद का उद्देश्य इस घटना का प्रतिकार करना है। बिहार की राजनीति में संभवत: पहली बार एनडीए महिलाओं मोर्चा बंद कार्यक्रम में अपनी अहम भूमिका निभाएगी।

महिलाओं का आरोप है कि पीएम मोदी एवं उनकी मां पर अमर्यादित टिप्पणी लोकतांत्रिक परंपरा का भी अपमान है। महागठबंधन की ओर से अब तक इस घटना को लेकर माफी नहीं मांगी गई है। यह उनके अहंकार का परिणाम है।

बंद का नेतृत्व भाजपा महिला मोर्चा की अध्यक्ष धर्मशीला गुप्ता, जदयू की महिला मोर्चा की अध्यक्ष भारती मेहता लोजपा(रा) महिला मोर्चा की शोभा सिन्हा, रालोमो की स्मृति कुशवाहा एवं हम की हम की महिला प्रकोष्ठ की अध्यक्ष स्मिता शर्मा करेंगी।