Bengaluru Stampede RCB: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने आईपीएल जीत के बाद बेंगलुरु में मारे गए 11 फैंस के परिवार को 25-25 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है।
Bengaluru Stampede RCB: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का खिताब रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने जीता था। 18 सीजन में आरसीबी की यह पहली ट्रॉफी थी। ट्रॉफी जीतने के बाद फ्रेंचाइजी ने 4 जून को बेंगलुरु के एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में इस जीत का जश्न मनाया था। इस खिताबी जश्न के दौरान स्टेडियम के बाहर हुई भगदड़ में 11 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं कई लोग घायल भी हुए थे। अब फ्रेंचाइजी ने जान गंवाने वाले लोगों के परिवारों के लिए 25-25 लाख की आर्थिक सहायता देनेका एलान किया है। आरसीबी ने एक्स पर एक आधिकारिक बयान जारी किया है।
फ्रेंचाइजी ने आगे लिखा, ‘उनके द्वारा छोड़ी गई जगह को कोई भी समर्थन कभी नहीं भर सकता। लेकिन पहले कदम के रूप में, और गहरे सम्मान के साथ, आरसीबी ने उनके परिवारों को 25-25 लाख रुपये दिए हैं। न केवल वित्तीय सहायता के रूप में, बल्कि करुणा, एकता और निरंतर देखभाल के वादे के रूप में। यह आरसीबी केयर्स की भी शुरुआत है- सार्थक कार्रवाई के लिए एक दीर्घकालिक प्रतिबद्धता जो उनकी यादों का सम्मान करके शुरू होती है। आगे बढ़ने वाला हर कदम फैंस की भावनाओं, अपेक्षाओं और उनके हक़ को दिखाएगा।
𝗥𝗖𝗕 𝗖𝗮𝗿𝗲𝘀: 𝗢𝗳𝗳𝗶𝗰𝗶𝗮𝗹 𝗔𝗻𝗻𝗼𝘂𝗻𝗰𝗲𝗺𝗲𝗻𝘁
Our hearts broke on June 4, 2025.
We lost eleven members of the RCB family. They were part of us. Part of what makes our city, our community & our team unique. Their absence will echo in the memories of each one of… pic.twitter.com/1hALMHZ6os
— Royal Challengers Bengaluru (@RCBTweets) August 30, 2025
भगदड़ में जान गंवाने वालों को आर्थिक सहायता
इस घटना के 86 दिन बाद, आरसीबी मुआवजा पैकेज के साथ आगे आई। एक भावुक बयान में, फ्रेंचाइज़ी ने इस त्रासदी की गंभीरता को स्वीकार किया और अपनों को खोने वाले परिवारों के साथ एकजुटता जताई। आरसीबी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर लिखा, ‘4 जून, 2025 को हमारा दिल टूट गया। हमने आरसीबी परिवार के 11 सदस्यों को खो दिया। वो हमारा हिस्सा थे। हमारे शहर, हमारे समुदाय और हमारी टीम को खास बनाने वाली चीज़ों का हिस्सा। उनकी अनुपस्थिति हम सभी की यादों में हमेशा रहेगी।’
18 साल में आरसीबी का यह पहला खिताब था। खिताबी जीत का जश्न मनाने के लिए फैंस 4 जून को चिन्नास्वामी स्टेडियम में बड़ी संख्या में जुटे थे। स्टेडियम के बाहर भी फैंस बड़ी संख्या में मौजूद थे। अचानक स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई और भगदड़ मच गई। इसमें 11 लोगों की जान चली गई थी जबकि 33 लोग घायल हो गए थे।