मुझे नहीं लगता कि मैं खेलूंगा… धोनी ने बयान देकर सबको चौंकाया?

MS Dhoni Retirement: IPL के अगले सीजन में टीम इंडिया के पूर्व कप्तान धोनी के खेलने को लेकर अभी संशय बना हुआ है. अब माही ने एक ऐसा बयान दे दिया, जिससे सभी क्रिकेट फैंस सदमे में आ गए है.

 

MS Dhoni Retirement: पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अब 44 साल के हो गए. इसके बावजूद वो IPL में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) की ओर से खेल रहे हैं. IPL में CSK के लिए पांच बार खिताब जीत चुके महेंद्र सिंह धोनी अगला सीजन खेलेंगे या नहीं इस पर अभी संशय बना हुआ है, लेकिन उन्होंने एक ऐसा बयान दे दिया है, जिससे क्रिकेट फैंस चौंक गए हैं. उन्होंने IPL से रिटायरमेंट को लेकर बड़ी बात कही है, धोनी संन्यास कब लेंगे इसका खुलासा उन्होंने नहीं किया.

धोनी का बयान?

एक कार्यक्रम के दौरान CSK के लिए पांच बार खिताब जीत चुके महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि “मैं और CSK, हम साथ हैं. आप जानते हैं, अगले 15-20 सालों तक भी हम साथ रहेंगे, लेकिन अब ये न सोचें की मैं अगले 15-20 साल तक खेलूंगा”. धोनी ने कहा कि उनके IPL में खेलने के दिन गिने-चुने हो सकते हैं, लेकिन वो CSK के साथ हमेशा बने रहेंगे. टीम इंडिया के पूर्व कप्तान ने कहा ये एक या दो साल की बात नहीं है. मैं हमेशा पीली जर्सी में ही खेलूंगा. धोनी ने कहा मैं कुछ समय बाद खेलूंगा या नहीं, लेकिन मेरा दिल हमेशा CSK के साथ.

हमेशा CSK के साथ

महेंद्र सिंह धोनी ने कहा कि मैंने हमेशा कहा है कि मेरे पास फैसला लेने के लिए बहुत समय है, लेकिन यदि आप पीली जर्सी में वापसी के बारे में पूछ रहे हैं तो मैं कहूंगा कि मैं हमेशा पीली जर्सी में ही रहूंगा, चाहे मैं खेलूं या नहीं, यह अलग बात है. उन्होंने पुष्टि की कि CSK के साथ उनका संबंध हमेशा बना रहेगा.

उन्होंने कहा कि पिछला सीजन हमारे लिए अच्छा नहीं रहा, लेकिन मुझे उम्मीद हैं कि IPL 2026 में हम अच्छा प्रदर्शन करेंगे. IPL 2025 में CSK का प्रदर्शन अच्छा नहीं था.