Pawan Kalyan आज मना रहे अपना जन्मदिन, PM मोदी, अल्लू अर्जुन ने दी बधाई

Pawan Kalyan Birthday: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को आंध्र प्रदेश के डिप्टी सीएम पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि पवन कल्याण ने अपनी छाप अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों पर छोड़ी है।

Pawan Kalyan Birthday: साउथ इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता और वर्तमान में आंध्र प्रदेश के उप मुख्यमंत्री पवन कल्याण आज मंगलवार को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर अभिनेता-राजनेता को देशभर से चर्चित सितारे बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में अल्लू अर्जुन, चिरंजीवी और रवि किशन जैसे एक्टर्स शामिल हैं। वर्तमान में पवन कल्याण आंध्र प्रदेश के उपमुख्यमंत्री हैं। पवन कल्याण रियल लाइफ हीरो हैं। उनकी जिंदगी की कहानी किसी फिल्म की स्क्रिप्ट सरीखी है।

अल्लू अर्जुन समेत इन लोगों ने दी बधाई 

अल्लू अर्जुन ने अपने एक्स अकाउंट पर पवन कल्याण के साथ एक तस्वीर शेयर कर उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। चिरंजीवी ने एक पुरानी तस्वीर शेयर करते हुए अपने छोटे भाई को जन्मदिन की बधाई दी है। रवि किशन, अर्जुन दास, गोपीचंद मलिनेनी, नंदमुरी बालकृष्ण ने भी पवन कल्याण को जन्मदिन की बधाई दी है।

पीएम मोदी ने दी बधाई

पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, “पवन कल्याण को जन्मदिन की शुभकामनाएं। उन्होंने अनगिनत लोगों के दिलों और दिमागों में अपनी जगह बनाई है। वे आंध्र प्रदेश में एनडीए को सुशासन पर ध्यान केंद्रित करके मजबूत कर रहे हैं। मैं उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की कामना करता हूं।”

पवन कल्याण की इन फिल्मों के हिंदी रीमेक

हिंदी सिनेमा के साउथ रीमेक में पवन कल्याण ने काम किया है। इसके अलावा उनकी भी कई फिल्मों के हिंदी में रीमेक बन चुके हैं। साल 1998 में आई उनकी फिल्म ‘ठोली प्रेमा’ का हिंदी रीमेक है साल 2001 में आई फिल्म ‘मुझे कुछ कहना है’। उसी साल आई पवन की फिल्म ‘सुस्वागतम’ के हिंदी रीमेक के रूप में ‘क्या यही प्यार है’ (2002) बनाई गई। इसके अलावा हिंदी फिल्म ‘शर्त’ (2004) भी पवन कल्याण की साल 2000 में आई फिल्म ‘बद्री’ का रीमेक है।