Bigg Boss 19: विवादित रियलिटी शो बिग बॉस (Bigg Boss 19) के नए सीजन में सलमान खान की वापसी हो रही है। शो के कन्फर्म कंटेस्टेंट की पहली झलक सामने आ चुकी है। मेकर्स ने प्रोमो वीडियो शेयर कर घोषणा कर दी है।
Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 को लेकर इस वक्त काफी बज बना हुआ है। इस शो को लेकर दर्शकों के बीच काफी ज्यादा हाइप बनी हुई है। सलमान खान के इस शो को लेकर हर दिन नई अपडेट सामने आ रही है। वहीं, हर कोई कंटेस्टेंट के नाम जानने के लिए बेताब है। बीते दिनों सलमान ने बिग बॉस 19 (Bigg Boss 19) के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं। ऐसे में अब सलमान ने शो के पहले कंटेस्टेंट का नाम रिवील कर दिया है!
नई थीम के साथ मिलेगा ड्रामा, एंटरटेनमेंट और सरप्राइज
सलमान खान के साथ यह सीजन एक बार फिर दर्शकों को भरपूर ड्रामा, एंटरटेनमेंट और सरप्राइज देने के लिए तैयार है. इस बार शो की थीम है ‘घरवालों की सरकार’, जिसमें घर के सदस्य ‘रूलिंग पार्टी’ और ‘ऑपोजिशन’ में बंटकर सत्ता की जंग लड़ेंगे. इस सीजन का फॉर्मेट बिल्कुल पॉलिटिकल स्टाइल में रखा गया है. घर में हर हफ्ते सत्ता की कुर्सी को लेकर रूलिंग बनाम विपक्ष की टक्कर देखने को मिलेगी. रूलिंग बनाम विपक्ष होगा तो जाहिर है दर्शकों को हर एपिसोड में नई रणनीति, गुटबाजी और तगड़े टकराव देखने को मिलेंगे।
View this post on Instagram
सलमान ने दिखाई पहले कंटेस्टेंट की झलक
सलमान खान होस्टेड बिग बॉस 19 को लेकर एक बड़ी अपडेट सामने आई है। सलमान ने फैंस की धड़कनों को और भी तेज कर दिया है। कलर्स ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में सलमान दर्शकों से कहते हैं, ‘अच्छा बड़ी जल्दी है जानने की कि कंटेस्टेंट्स कौन होंगे? इतनी जल्दी, इतने सारे लाइंस? चलो एक कंटेस्टेंट को रिवील कर ही देता हूं।’
View this post on Instagram