Google Translate में अब AI का जादू, रियल टाइम बातचीत और भाषा सीखने का नया तरीका…

Google Translate Update में अब आप 70 से ज्यादा भाषाओं में लाइव बातचीत कर सकते हैं। नया फीचर रियल टाइम ऑडियो-ट्रांसलेशन और स्पीकिंग प्रैक्टिस की सुविधा देता है, जानें कैसे करें इसका इस्तेमाल।

गूगल ने अपने Translate ऐप को और बेहतर बनाने के लिए दो नए AI फीचर लॉन्च किए हैं। कंपनी का कहना है कि हर दिन करीब 1 ट्रिलियन शब्दों का अनुवाद Translate, Search और Lens जैसे प्लेटफॉर्म पर किया जाता है और नए अपडेट से यूजर्स को भाषा सीखने और बातचीत करने में और आसानी होगी।

अब 70 से ज्यादा भाषाओं में रियल टाइम बातचीत
नए अपडेट के बाद यूजर्स अब हिंदी, तमिल, फ्रेंच, कोरियन, स्पैनिश सहित 70 से ज्यादा भाषाओं में रियल टाइम बातचीत कर पाएंगे। खास बात यह है कि ऐप बातचीत के दौरान खुद-ब-खुद दोनों भाषाओं के बीच शिफ्ट होता है, जिससे अनुभव बिल्कुल नेचुरल लगेगा। इसमें ऑडियो और ऑन-स्क्रीन ट्रांसलेशन दोनों विकल्प मिलेंगे। यह फीचर फिलहाल भारत, अमेरिका और मेक्सिको में उपलब्ध कराया गया है।

यह भी पढ़ें…

Maruti की पहली EV को PM मोदी ने दिखाई झंडी, बोले- दुनिया में चलेगी Made in India EV

कैसे काम करता है नया फीचर?
यूजर्स अपने फ्लुएंसी लेवल, बेसिक से लेकर एडवांस्ड तक सेट कर सकते हैं और अपने लक्ष्य चुन सकते हैं, जैसे रोज़मर्रा की बातचीत या यात्रा से जुड़ी स्थितियां। इसके बाद ऐप उस लेवल के अनुसार लिसनिंग और स्पीकिंग एक्सरसाइज तैयार करता है।

उदाहरण के लिए, अगर आपने प्रॉम्प्ट दिया है, “Ask about meal times”, तो यूजर्स या तो सिम्युलेटेड बातचीत सुनकर समझे गए शब्दों पर टैप कर सकते हैं, या ज़रूरत पड़ने पर हिंट्स की मदद से बोलने का अभ्यास कर सकते हैं।

प्रोग्रेस, डेली ट्रैक की जाती है ताकि लगातार अभ्यास को प्रोत्साहित किया जा सके। फिलहाल, यह फीचर बीटा वर्जन में उपलब्ध है। इंग्लिश बोलने वाले स्पैनिश और फ्रेंच सीख सकते हैं। वहीं स्पैनिश, फ्रेंच और पुर्तगाली बोलने वाले इंग्लिश सीख सकते हैं। टेस्टिंग फेज़ के दौरान यह फीचर पूरी तरह फ्री है।

यह भी पढ़ें…

ऑनलाइन गेमिंग बिल संसद में पास, इन ऐप्स ने पैसे वाले खेलों पर लगाई रोक

भाषा सीखने वालों के लिए ‘Practice’ मोड
गूगल ने भाषा सीखने वालों के लिए एक नया Practice फीचर भी जोड़ा है। इस मोड में यूजर्स को बातचीत सुनने, शब्द पहचानने और खुद बोलकर प्रैक्टिस करने के मौके मिलेंगे। यह फीचर यूजर के स्किल लेवल और सीखने के गोल को देखते हुए कस्टमाइज किया गया है और प्रगति को ट्रैक भी करता है।

गूगल का दावा
कंपनी का कहना है कि नए AI मॉडल्स एक्सेंट, ठहराव और आवाज़ की बारीकियों को समझकर ज्यादा सटीक ट्रांसलेशन देंगे।

यह भी पढ़ें…

Rapido पर CCPA ने लगाया लाखो का जुर्माना, भ्रामक विज्ञापन मामले में कारवाई