ChatGPT का दूसरा सबसे बड़ा बाजार बना भारत, OpenAI खोलेगा अपना पहला ऑफिस

OpenAI 1st office in India: ChatGPT बनाने वाली अमेरिकी कंपनी ओपनएआई (OpenAI) ने भारत में अपने पहले कार्यालय की स्थापना की आधिकारिक घोषणा कर दी है। कंपनी इस साल के अंत तक नई दिल्ली में कार्यालय शुरू करेगी और इसके लिए स्थानीय टीम की भर्ती भी शुरू हो चुकी है।

ओपनएआई का कहना है कि भारत में तेजी से बढ़ते यूज़र बेस और सरकार के इंडियाएआई मिशन के समर्थन को देखते हुए यह कदम उठाया गया है। कंपनी का लक्ष्य है कि भारत में छात्रों, शिक्षकों, डेवलपर्स और व्यवसायों को उसकी एआई सेवाओं का और अधिक सुलभ व किफायती अनुभव मिले।

कंपनी के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने कहा कि भारत के पास अद्भुत तकनीकी प्रतिभा और मजबूत डेवलपर इकोसिस्टम मौजूद है। “भारत एआई क्षेत्र में वैश्विक नेता बनने की क्षमता रखता है। यहां कार्यालय खोलना हमारी प्रतिबद्धता का हिस्सा है कि हम भारत के लिए और भारत के साथ मिलकर एआई का निर्माण करेंगे।”

यह भी पढ़ें…

भारत-रूस रिश्तों को नई रफ़्तार… मॉस्को में विदेश मंत्री जयशंकर की कूटनीतिक पहल

भारत इस समय अमेरिका के बाद चैटजीपीटी का दूसरा सबसे बड़ा बाज़ार है। पिछले एक साल में यहां साप्ताहिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं की संख्या चार गुना से ज्यादा बढ़ी है।

यह भी पढ़ें…

Dogs Lovers को कोर्ट से बड़ी राहत, लेकिन शर्तें भी लागू…

कंपनी के मुताबिक, नई दिल्ली दफ़्तर के ज़रिए स्थानीय व्यवसायों, शैक्षणिक संस्थानों और सरकार के साथ सहयोग को और गहरा किया जाएगा। ओपनएआई इस साल भारत में अपना पहला एजुकेशन समिट और डेवलपर डे भी आयोजित करेगा।

केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने इस निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह कदम भारत की डिजिटल इनोवेशन और एआई अपनाने में बढ़ती भूमिका को दर्शाता है।

यह भी पढ़ें…

संसद भवन की सुरक्षा में बड़ी चूक, दीवार फांदकर अंदर घुसा अनजान शख्स