गणेशोत्सव पर मुंबई–कोंकण रूट पर चली ‘मोदी एक्सप्रेस’, यात्रियों को मिली बड़ी राहत

Maharashtra News: गणेश महोत्सव जैसे त्योहारी सीजन में मुंबई से कोंकण तक कंफर्म टिकट पाना हमेशा चुनौतीपूर्ण होता है। भारी भीड़ और बढ़ती मांग को देखते हुए भारतीय रेलवे हर साल विशेष ट्रेनों का संचालन करता है। इस वर्ष भी यात्रियों की सुविधा के लिए कई विशेष ट्रेनें चलाई गई हैं, जिनमें मुंबई से कोंकण तक चलने वाली ‘मोदी एक्सप्रेस शामिल है।

‘मोदी एक्सप्रेस’ 23 और 24 अगस्त को कोंकण के लिए रवाना हो रही है, जिससे मुंबई में काम करने वाले कोंकणवासी आसानी से अपने गृहनगर लौट सकेंगे। इस विशेष ट्रेन में न केवल कंफर्म सीट की सुविधा उपलब्ध कराई गई है, बल्कि यात्रियों के लिए मुफ्त भोजन और पानी की व्यवस्था भी की गई है।

यात्री सचिन ने बताया, “मोदी एक्सप्रेस ने गणेश महोत्सव के दौरान हमारे लिए बड़ी राहत दी है। सामान्य ट्रेनों में वेटिंग टिकट की समस्या रहती है, लेकिन इस विशेष ट्रेन में हमें कंफर्म सीट मिली और साथ ही मुफ्त भोजन व पानी की भी व्यवस्था है। यह यात्रा बहुत सुखद रही।”

अन्य यात्रियों ने भी ट्रेन की सेवाओं को लेकर संतोष जाहिर किया है।

यह भी पढ़ें…

EV’s को बढ़ावा देने के लिए महाराष्ट्र सरकार का बड़ा कदम, टोल टैक्स में दी राहत

महाराष्ट्र सरकार में मंत्री नितेश राणे ने इस पहल पर कहा, “पिछले 13 वर्षों से हम कोंकणवासियों की सेवा कर रहे हैं। पहले बसों का इंतजाम किया जाता था, लेकिन अब विशेष ट्रेनों के जरिए लोगों को सुरक्षित और सुविधाजनक यात्रा दी जा रही है। इस साल खास है, क्योंकि लोकसभा और विधानसभा चुनावों में कोंकण की जनता ने भरपूर स्नेह दिया है।”

यह भी पढ़ें…

मैं जिन्दा हूँ… मौत की झूठी खबर पर भड़के अभिनेता रजा मुराद, दर्ज कराई शिकायत

त्योहारों की भीड़ में चल रही ‘मोदी एक्सप्रेस’ यात्रियों के लिए आसान, आरामदायक और सुलभ यात्रा का साधन बन गई है, जिससे गणेशोत्सव का उल्लास और बढ़ गया है।

यह भी पढ़ें…

18वें आईओएए 2025 में भारतीय छात्रों का दबदबा, 4 गोल्ड और एक सिल्वर पर कब्जा