PET Exam 2025: UPSSSC ने जारी की परीक्षा सिटी स्लिप जारी, ऐसे करें डाउनलोड

UP PET Exam City Slip 2025 OUT: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने पीईटी परीक्षा 2025 (Preliminary Eligibility Test) के लिए सिटी इंटीमेशन स्लिप जारी कर दी है। इस परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थी अब अपना परीक्षा शहर और केंद्र की जानकारी ऑनलाइन देख सकते हैं।

क्या है सिटी स्लिप?

यह सिटी स्लिप केवल उम्मीदवारों को परीक्षा शहर और परीक्षा केंद्र की अग्रिम जानकारी देती है, ताकि वे समय रहते अपनी यात्रा और तैयारी की योजना बना सकें। ध्यान रहे, यह एडमिट कार्ड नहीं है। असली एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर अलग से उपलब्ध कराया जाएगा।

UPSSSC PET Exam City Slip 2025 Notice PDF

जो उम्मीदवार अपने परीक्षा केंद्र का इंतज़ार कर रहे हैं, वे अब आधिकारिक वेबसाइट से UPSSSC PET 2025 परीक्षा शहर की पर्ची डाउनलोड कर सकते हैं। इससे वे अपनी यात्रा पहले से योजना बना सकते हैं। अपने परीक्षा शहर की जानकारी पहले से जान लेने से परीक्षा के दिन किसी भी अचानक समस्या से बचा जा सकता है। नीचे आप UPSSSC PET परीक्षा शहर की आधिकारिक जानकारी नोटिस देख सकते हैं।

कैसे करें डाउनलोड?

उम्मीदवार अपनी UPSSSC PET Exam City Slip 2025 इन आसान स्टेप्स से डाउनलोड कर सकते हैं:

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाएं।

  2. होमपेज पर “UPSSSC PET City Intimation Slip 2025” लिंक पर क्लिक करें।

  3. अब अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि/पासवर्ड दर्ज करके लॉगिन करें।

  4. सिटी स्लिप आपकी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

  5. इसे डाउनलोड करके प्रिंट आउट निकाल लें।

यह भी पढ़ें…

UP में खुला रोजगार का पिटारा; 50 हजार युवाओं को मिलेगा मौका…

सिटी स्लिप पर क्या होगा?

इस स्लिप पर सामान्यतः निम्नलिखित विवरण दिए होते हैं:

  • उम्मीदवार का नाम और रजिस्ट्रेशन नंबर

  • परीक्षा तिथि और समय (शिफ्ट/रिपोर्टिंग टाइम)

  • परीक्षा शहर और आवंटित परीक्षा केंद्र का नाम व पता

  • उम्मीदवार का फोटो व हस्ताक्षर (यदि उपलब्ध हो)

  • श्रेणी (कैटेगरी), लिंग आदि

  • महत्वपूर्ण निर्देश, जैसे – परीक्षा केंद्र पर समय से पहले पहुंचना और आवश्यक दस्तावेज़ साथ लाना

यह भी पढ़ें…

UP Police SI Bharti: यूपी पुलिस SI भर्ती का नोटिफिकेशन जल्द, OTR रजिस्ट्रेशन जरूरी

क्यों ज़रूरी है यह स्लिप?

सिटी स्लिप से अभ्यर्थियों को यह सुविधा मिलती है कि वे अपने परीक्षा केंद्र तक पहुंचने की अग्रिम योजना बना सकें। इससे परीक्षा के दिन किसी भी तरह की यात्रा संबंधी परेशानी से बचा जा सकता है।

यह भी पढ़ें…

SSC Exam Protest: SSC परीक्षा में धांधली के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, हजारों छात्रों का गुनहगार कौन?