अयोध्या की रामलीला में मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 बनेंगी सीता; मिलेगा रवि किशन का साथ …

Ramlila of Ayodhya: अयोध्या में भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा हो चुकी है। इसके बाद दूसरी बार आयोध्या में रामलीला का आयोजन होने जा रहा है।  22 सितंबर से राम कथा पार्क में रामलीला आयोजित होगी है।

Ramlila of Ayodhya: मिस यूनिवर्स इंडिया 2025 (Miss Universe India 2025) का खिताब अपने नाम करा चुकी मनिका विश्वकर्मा (Manika Vishwakarma) के हाथ एक और बड़ी उपलब्धि लगी है। मनिका अयोध्या में होने वाली सितारों की रामलीला में सीता की भूमिका निभाएंगी। मनोज तिवारी, रवि किशन, पुनीत इस्सर और रजा मुराद जैसे कई जाने-माने अभिनेता इस रामलीला का हिस्सा बनेंगे। शाम 7 बजे से 10 बजे तक दूरदर्शन पर लाइव प्रसारण किया जाएगा।

मिस यूनिवर्स इंडिया मनिका विश्वकर्मा बनेंगी सीता

दुनिया के कोने-कोने से इसे देखने वाले दर्शक इसे खास और अद्वितीय बनाते हैं। उन्होंने बताया कि राजस्थान की रहने वाली मनिका विश्वकर्मा मिस यूनिवर्स 2025 प्रतियोगिता में भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। मनिका ने कहा कि वह लंबे समय से अयोध्या आने की सोच रही थीं, लेकिन अवसर नहीं मिल पाया। अब उन्हें भगवान श्रीराम की कृपा से सीता का किरदार निभाने का अवसर मिल रहा है, जो उनके लिए जीवन का अनमोल अनुभव है।

कई चर्चित कलाकार भी होंगे शामिल

इस बार रामलीला में कई चर्चित और नामी कलाकार भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। परशुराम की भूमिका में पुनीत इस्सर, बाली के रूप में मनोज तिवारी, केवट के किरदार में रवि किशन, हनुमान जी के रूप में राजेश पुरी, रावण के रूप में मनीष शर्मा, भगवान राम के रूप में राहुल गुच्चर, मेघनाद की भूमिका में रजा मुराद, राजा जनक के रूप में अवतार गिल, विभीषण के रूप में राकेश बेदी और भगवान लक्ष्मण के रूप में राजन मोदी नजर आएंगे।

22 सितंबर से 2 अक्टूबर तक राम कथा पार्क में आयोजित होने वाली इस रामलीला में देश-विदेश के दर्शकों को एक अनोखा अनुभव मिलने वाला है। रामलीला के संस्थापक अध्यक्ष सुभाष मलिक (बॉबी) और संस्थापक महासचिव शुभम मलिक ने ये जानकारी दी है।