बिहार की बदली तस्वीर, सीएम नीतीश का दवा… 2030 तक 1 करोड़ युवाओं को रोजगार

Bihar Politics : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बिहार दौरे से पहले मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने गया में एक जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि पिछले दो दशकों में बिहार की तस्वीर पूरी तरह बदल चुकी है और अब राज्य विकास की नई ऊँचाइयों की ओर बढ़ रहा है।

नीतीश कुमार ने याद दिलाया कि 2005 से पहले बिहार की स्थिति बेहद खराब थी। “लोगों के पास पहनने तक के कपड़े नहीं थे, बिजली नहीं थी, बुनियादी सुविधाएं नहीं थीं। लेकिन 24 नवंबर 2005 को हमारी सरकार बनने के बाद से विकास का सिलसिला लगातार जारी है,” उन्होंने कहा।

मुख्यमंत्री ने दावा किया कि उनकी सरकार ने हर क्षेत्र में सुधार किया है—चाहे वह शिक्षा, स्वास्थ्य हो या सड़क और बिजली जैसी बुनियादी सुविधाएं। उन्होंने कहा कि 2011 में हर घर तक बिजली पहुंचाने का काम शुरू हुआ और अब मुफ्त बिजली उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है। महिलाओं और अल्पसंख्यकों के लिए चलाई गई योजनाओं का भी उन्होंने विशेष उल्लेख किया।

यह भी पढ़ें…

Bihar में मसौदा मतदाता सूची पर 84 हजार से अधिक आवेदन, दलों की आपत्तियां बेहद कम

नीतीश कुमार ने रोजगार को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा कि 2020 में किए गए वादे के मुताबिक 10 लाख सरकारी नौकरियां और 10 लाख रोजगार देने का लक्ष्य तय किया गया था। “हमने अब तक 39 लाख रोजगार उपलब्ध कराए हैं। अब हमने संकल्प लिया है कि 2025 से 2030 के बीच एक करोड़ युवाओं को नौकरी और रोजगार देंगे,” मुख्यमंत्री ने कहा।

यह भी पढ़ें…

PM Modi बिहार को देंगे विकास पुल, मोकामा-बेगूसराय के बीच ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत

उन्होंने बताया कि सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के तहत विधवा पेंशन 400 रुपए से बढ़ाकर 1100 रुपए कर दी गई है। साथ ही शिक्षा और स्वास्थ्य क्षेत्र में भी उल्लेखनीय सुधार हुए हैं।

नीतीश कुमार ने जनता से अपील की कि वे विकास की इस यात्रा को और मजबूती देने में सहयोग करें। उन्होंने कहा बिहार बदल रहा है और आगे और तेजी से बदलेगा

यह भी पढ़ें…

Bihar में राहुल गांधी की ‘वोटर अधिकार यात्रा’ फिर शुरू, तेजस्वी और अखिलेश भी होंगे शामिल