Kiren Rijiju on Rahul Gandhi: केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने कांग्रेस सांसद और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि वे देशविरोधी ताकतों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।
रिजिजू के अनुसार, राहुल गांधी सोची-समझी रणनीति के तहत न्यायपालिका, चुनाव आयोग और चुनी हुई सरकार की विश्वसनीयता पर सवाल उठा रहे हैं।
मीडिया से बातचीत में रिजिजू ने कहा, “यह मत सोचिए कि राहुल गांधी बेवकूफ हैं या बेवकूफी का काम करते हैं। ऐसा बिल्कुल नहीं है। बल्कि वे एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा हैं। लोग उन्हें पप्पू कहते हैं, लेकिन यह नाम कांग्रेस के लोगों ने दिया है, भाजपा ने नहीं। मैं नहीं मानता कि राहुल गांधी नासमझ हैं।”
केंद्रीय मंत्री ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को देश के भीतर मौजूद कुछ वामपंथी विचारधारा और देशविरोधी समूहों ने प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि विपक्ष की ओर से संसद और सार्वजनिक मंचों पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की जाने वाली अमर्यादित टिप्पणियाँ जनता बर्दाश्त नहीं करेगी।
यह भी पढ़ें…
इंडिगो के विमान की नागपुर में इमरजेंसी लैंडिंग, 272 यात्री थे सवार; जाने कारण…
रिजिजू ने कहा, “प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। देश की जनता सरकार के पीछे खड़ी है। विपक्ष को यह समझना होगा कि उल्टा-सीधा बोलने वाला व्यक्ति देश का नेतृत्व नहीं कर सकता।”
यह भी पढ़ें…
सुप्रीम कोर्ट में स्कूली पाठ्यक्रम में यौन शिक्षा शामिल करने की मांग, केंद्र और राज्यों को नोटिस
राहुल गांधी द्वारा भारतीय अर्थव्यवस्था को “डेड इकॉनमी” कहे जाने पर भी रिजिजू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि वैश्विक मंदी और अमेरिका जैसे देशों द्वारा लगाए गए टैरिफ के बीच भी भारत ने 7.8 प्रतिशत जीडीपी ग्रोथ दर्ज की है। यह दर्शाता है कि मोदी सरकार ने अर्थव्यवस्था को मजबूती के साथ संभाला है।
यह पूरा विवाद संसद के मानसून सत्र में विपक्ष के हंगामे और बिहार SIR मुद्दे को लेकर तेज हुई राजनीतिक जंग का हिस्सा माना जा रहा है।
यह भी पढ़ें…