PM Modi ने ‘नेशनल स्पेस डे’ की दी शुभकामनाएं, युवाओं को ‘एस्ट्रोनॉट पुल’ से जुड़ने का आह्वान

National Space Day: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को देशवासियों को नेशनल स्पेस डे की शुभकामनाएं दीं और अंतरिक्ष क्षेत्र में भारत की उपलब्धियों की सराहना की। उन्होंने कहा कि आज भारत “आर्यभट्ट से गगनयान” तक का सफर तय करते हुए नई ऊंचाइयों को छू रहा है।

वीडियो संदेश में पीएम मोदी ने कहा, “स्पेस सेक्टर में एक के बाद एक माइलस्टोन बनाना भारत और भारत के वैज्ञानिकों का स्वभाव बन गया है। दो साल पहले भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर पहुंचने वाला पहला देश बना और अब हम डॉकिंग- अनडॉकिंग क्षमता वाले दुनिया के चौथे देश हैं।”

उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इसरो और अन्य संस्थानों द्वारा आयोजित भारतीय अंतरिक्ष हैकथॉन और रोबोटिक्स चैलेंज जैसे कार्यक्रम स्पेस सेक्टर में नई पीढ़ी की भूमिका को मजबूत कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें…

Mutual Fund निवेशकों के लिए अच्छी खबर…अब डाकघरों में भी मिलेगी ये सुविधा

प्रधानमंत्री ने हाल ही में भारतीय मूल के अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला का उल्लेख करते हुए कहा कि उनकी उपलब्धियों ने हर भारतीय को गर्व से भर दिया है। मोदी ने कहा कि भारत अब ‘एस्ट्रोनॉट पुल’ तैयार कर रहा है और युवाओं से इस पहल से जुड़ने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें…

PM Modi दिल्ली से करंगे ‘राष्ट्रीय प्राकृतिक खेती मिशन’ का शुभारंभ, रसायन-मुक्त होगी खेती

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर भी उन्होंने लिखा, “राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! अंतरिक्ष में भारत की यात्रा हमारे दृढ़ संकल्प, नवाचार और सीमाओं को आगे बढ़ाने वाले हमारे वैज्ञानिकों की प्रतिभा को दर्शाती है।”

यह भी पढ़ें…

Anil Ambani के घर पर CBI की रेड, बैंक धोखाधड़ी मामले में एक्शन