Sreesanth-harbhajan Slap-gate video: पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह और एस श्रीसंत के बीच 2008 में हुए थप्पड़ कांड की घटना एक बार फिर सुर्खियों में है. इस घटना को भूलकर दोनों खिलाड़ी अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके थे लेकिन एक बार फिर इस घटना ने सबका ध्यान अपनी ओर खीच लिया.
Sreesanth-harbhajan Slap-gate video: पूर्व आईपीएल चेयरमैन ललित मोदी पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान माइकल क्लार्क के पॉडकास्ट बियॉन्ड23 में इस विवाद को याद किया और खुलासा किया कि उन्होंने 2008 की इस घटना का अनसीन फुटेज अपने पास रखा है. जिसमें हरभजन को श्रीसंत पर उल्टे हाथ से थप्पड़ जड़ते हुए देखा जा सकता है.
श्रीसंत की पत्नी ने जमकर कोसा
इस वीडियो को कभी भी रिलीज नहीं किया गया था. लेकिन अब ललित मोदी ने इसको क्लार्क के पॉडकास्ट में रिलीज करके सार्वजनिक कर दिया. जिसके बाद ललित मोदी की हर तरफ से आलोचना की जा रही है. खुद श्रीसंत की पत्नी भुवनेश्वरी श्रीसंत ने ललित मोदी और माइकल क्लार्क की आलोचना की है और दोनों को बेहद घिनौना, निर्दयी और अमानवीय बताया.

एस श्रीसंत की पत्नी का रिएक्शन (Image Courtesy: Screengrab bhuvneshwari Insta)
भुवनेश्वरी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘ललित मोदी और माइकल क्लार्क, आप को शर्म आनी चाहिए. आप लोग इंसान भी नहीं हैं कि सिर्फ अपनी सस्ती लोकप्रियता और विचारों के लिए 2008 की किसी घटना को घसीट रहे हैं. जबकि श्रीसंत और हरभजन, दोनों बहुत पहले ही आगे बढ़ चुके हैं, वे अब स्कूल जाने वाले बच्चों के पिता हैं, और फिर भी आप उन्हें पुराने जख्मों में फिर से घसीटने की कोशिश कर रहे हैं. जो बेहद घिनौना, निर्दयी और अमानवीय है.’
IPL में हुआ था थप्पड़ कांड
बता दें कि आईपीएल के पहले ही सीजन में क्रिकेट के मैदान पर इतनी बड़ी घटना ने सबको हिलाकर रख दिया था. घटना के तुरंत बाद, श्रीसंत मैदान पर फूट-फूट कर रोने लगे थे, साथी और विपक्षी खिलाड़ी उन्हें शांत करने दौड़े. जिसके बाद हरभजन पर 8 मैच का बैन भी लगा. लेकिन इस घाव का जखम आज भी हरा है. इस घटना को क्रिकेट जगत में इसे “थप्पड़ कांड” करार दिया गया.
Lalit Modi released an unseen video of Bhajji–Sreesanth slapgate. pic.twitter.com/nH5vhpLyAe
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 29, 2025
इस विवाद और घटना को याद करके हरभजन आज भी पछताते है. जब भी वो किसी टॉक शो में जाते हैं तो उनसे इसके बारे में जरूर पूछा जाता है. उन्होंने कई बार खुद स्वीकार किया है कि यह घटना उनके सबसे बड़े पछतावे में से एक है.