Bigg Boss 19: बिग बॉस के घर में हुआ बखेड़ा, फरहाना भट्ट और नीलम गिरि के बीच जुबानी जंग

Bigg Boss 19: फरहाना भट्ट अपने गुस्से को लेकर बिग बॉस 19 में काफी चर्चा में रहती हैं। अब फरहाना ने नीलम गिरी को कुछ ऐसा कह दिया जिसे सुनकर नीलम काफी रोने लगीं।

Bigg Boss 19: सलमान खान का मोस्ट पॉपुलर शो बिग बॉस का 19वां सीजन अपना शानदार एक हफ्ता पूरा कर चुका है. शो के पहले हफ्ते कई कंटेस्टेंट्स नॉमिनेट हुए ,लेकिन शो के पहले हफ्ते में कोई भी बेघर नहीं हुआ. अब शो के लेटेस्ट एपिसोड की डिटेल सामने आ गई है, जिसमें भोजपुरी स्टार नीलम गिरि रोती हुई नजर आईं, वहीं बसीर अली और फरहाना भट्ट के बीच जुबानी जंग देखने को मिली. दरअसल, फरहाना भट्ट के साथ तू-तू-मैं-में होने के बाद नीलम बुरी तरह टूट गईं.वहीं गौरव खन्ना, अमाल ने फरहाना के इस स्टेटमेंट पर उनकी निंदा भी की है.

बसीर अली-फरहाना भट्ट में हुई मारपीट?

‘बिग बॉस 19’ में हाई-स्टेक ड्रामा अब नए विवादों को जन्म दे रहा है। बदलते गठबंधनों में उलझे हुए कंटेस्टेंट्स ने अपना खेल शुरू कर दिया है। घरेलू कामों के कारण हुई तीखी बहस से लेकर निजी रंजिशों तक, इस शो में आज के एपिसोड ने दर्शकों को अपनी सीटों से बांधे रखा है। एक और विस्फोटक सीन तब देखने को मिला जब बसीर अली और फरहाना भट्ट के बीच झगड़ा मारपीट में बदल गया। बसीर ने फरहाना का गद्दा घर से बाहर खींच पूल के पास फेक दिया, जिसके बाद दोनों की बहस देखते-देखते मारपीट तक पहुंच गई। हालांकि, दोनों ने एक-दूसरे को सिर्फ धक्का मारा था।

तान्या के इनकार से विवाद छिड़ गया

दिन का ड्रामा तब शुरू हुआ जब तान्या मित्तल ने स्मोकिंग एरिया साफ करने से इनकार कर दिया. इससे घर में एक बड़ा विवाद खड़ा हो गया. जीशान कादरी ने उन पर जमकर हमला बोला, जबकि बसीर अली ने चेतावनी दी कि अगर तान्या अपनी जिम्मेदारी पूरी नहीं करेंगी तो उन्हें खाने के मामले में अंजाम भुगतना पड़ेगा. तान्या ने कहा कि घर में सिर्फ 5 लोग ही धूम्रपान करते हैं, इसलिए वे धूम्रपान एरिया खुद साफ कर सकते हैं. जीशान और बसीर ने जोर देकर कहा कि तान्या या तो बगीचे और धूम्रपान एरिया की सफाई करे, या फिर शौचालय साफ करने का काम संभाले. जब नीलम ने खुद यह काम करने की बात कही, तो उसे ‘चमची’ जैसे नामों से पुकारा गया.

बिग बॉस 19 में जमकर हो रहे लड़ाई-झगड़े

बिग बॉस 19 के घर में ये सारा हंगामा तब शुरू हुआ जब तान्या मित्तल ने स्मोकिंग रूम साफ करने से मना कर दिया। इस मामले पर जीशान कादरी को गुस्सा आ गया और उन्होंने तान्या से लड़ाई शुरू कर दी, कहा कि अगर वह काम नहीं करेंगी, तो उन्हें खाना भी नहीं दिया जाएगा। जब कुनिका ने तान्या का पक्ष लिया, तो बशीर ने उन्हें बीच में दखल न देने की सलाह दे डाली, क्योंकि कुनिका अब घर की सदस्य हैं कैप्टन नहीं।