Tokyo में पीएम मोदी की राज्यपालों संग बैठक, साझेदारी को नई ऊँचाइयों पर ले जाने का आह्वान

PM Modi Japan Visit: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपनी दो दिवसीय जापान यात्रा के अंतिम दिन शनिवार को टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से विशेष बैठक की। बैठक में उन्होंने कहा कि भारत और जापान के बीच राज्यों-प्रांतों का प्रत्यक्ष सहयोग दोनों देशों की दोस्ती को नई ऊँचाइयों तक ले जाने वाला मजबूत स्तंभ है।

प्रधानमंत्री ने इस मुलाकात की तस्वीरें और संक्षिप्त विवरण एक्स (पूर्व ट्विटर) पर साझा करते हुए लिखा— “टोक्यो में जापान के 16 प्रांतों के राज्यपालों से सार्थक चर्चा हुई। राज्यों-प्रांतों की साझेदारी भारत-जापान मैत्री का अहम आधार है। व्यापार, नवाचार, उद्यमिता, स्टार्टअप, तकनीक और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में अपार संभावनाएं हैं।”

भारत-जापान शिखर वार्ता: नए आयामों पर सहमति
इससे एक दिन पहले, प्रधानमंत्री मोदी और जापानी प्रधानमंत्री शिगेरु इशिबा के बीच टोक्यो में 15वीं वार्षिक भारत-जापान शिखर वार्ता हुई। इस दौरान दोनों नेताओं ने रक्षा, ऊर्जा और आर्थिक सहयोग को और मजबूत बनाने पर सहमति जताई।

यह भी पढ़ें…

ट्रंप के टैरिफ पर US कोर्ट ने लगाई रोक, डिपोर्टेशन पर सुनाया बड़ा फैसला

वार्ता के दौरान यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया कि आने वाले दशक में भारत में जापान का निजी निवेश लगभग 6.8 अरब डॉलर प्रति वर्ष तक बढ़ाया जाएगा। विशेषज्ञों का मानना है कि यह फैसला दोनों देशों की आर्थिक साझेदारी में एक “मील का पत्थर” साबित होगा।

यह भी पढ़ें…

जापान दौरे पर पहुंचे पीएम मोदी, सांसदों और बिजनेस लीडर्स से की अहम बैठक

शिक्षा व श्रम क्षेत्र में भी सहयोग
वार्ता में यह भी तय हुआ कि अगले पाँच वर्षों में भारत और जापान के बीच पाँच लाख विद्यार्थियों और श्रमिकों का आदान-प्रदान किया जाएगा। जापान को उम्मीद है कि भारत का युवा और कुशल कार्यबल उसकी वृद्ध होती आबादी और श्रमबल की कमी को पूरा करने में मदद करेगा।

विशेषज्ञों का कहना है कि भारत-जापान संबंध अब केवल आर्थिक सहयोग तक सीमित नहीं हैं, बल्कि यह साझेदारी रणनीतिक, सामाजिक और तकनीकी क्षेत्रों में भी नए आयाम गढ़ रही है।

यह भी पढ़ें…

UNSC ने लेबनान में UNIFIL मिशन की बढ़ाई अवधि, 2026 में होगी समाप्ति