Bigg Boss 19 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री, ये कंटेस्टेंट हो सकता है नॉमिनेट

Salman Khan in Bigg Boss 19: बिग बॉस 19 में पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री हो गई है। एक्ट्रेस शहनाज गिल की रिक्वेस्ट पर सलमान खान ने पहली वाइल्ड कार्ड एंट्री का ऐलान किया। इसके अलावा कुनिका आज बेघर होने से बच गई है।

Salman Khan in Bigg Boss 19: सलमान खान होस्टेड रियलिटी टीवी शो बिग बॉस 19 का यह हफ्ता शानदार रहा। ‘वीकेंड का वार’ में सलमान खान ने चार चांद लगा दिए। अब फिर एक बार इस बात का फैसला होना है कि कौन सा खिलाड़ी घर में बना रहेगा और कौन बेघर हो जाएगा। बिग बॉस से जुड़ी खबरें साझा करने वाले प्लेटफॉर्म बिग बॉस ताजा खबर ने बताया है कि इस हफ्ते चार खिलाड़ियों के सिर पर एविक्शन की तलवार लटक रही है। और सलमान खान के शो को पहला वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट मिल चुका है। यह कोई और नहीं, बल्कि शहनाज गिल के भाई शहबाज बदेशा है

जानिए इस हफ्ते कौन-कौन हुआ नॉमिनेट

लगातार घरवालों की हिट लिस्ट में बनी हुई नतालिया फिर एक बार निशाने पर हैं। इसके अलावा अपनी हरकतों और फैसलों के चलते घरवालों की हिट लिस्ट में आ चुके आवेज दरबार भी इस हफ्ते नॉमिनेटेड हैं। पिछले हफ्ते कोई एविक्शन नहीं होने के चलते बच गए मृदुल तिवारी इस हफ्ते भी नॉमिनेटेड कंटेस्टेंट हैं। इसके अलावा नगमा का नाम भी लिस्ट में शामिल है। लेकिन आखिर दर्शक किसे घर से बाहर होते देखना चाहते हैं? कमेंट सेक्शन में इस सवाल का भी जवाब सामने ही दिख रहा है।

अब घर में 17 कंटेस्टेंट्स

शुरुआत में 16 कंटेस्टेंट्स के साथ शुरू हुआ यह सीजन अब और भी दिलचस्प हो गया है। हाल ही में वीकेंड का वार एपिसोड में एक वाइल्ड कार्ड एंट्री ने घर का माहौल बदल दिया। इस एंट्री के साथ अब घर के अंदर कुल 17 कंटेस्टेंट्स मौजूद हैं। ऐसे में शो में कॉम्पिटीशन और ज्यादा बढ़ है क्योंकि हर कोई अपनी जगह बचाने के लिए पूरी ताकत दिखा रहा है।

ये भी पढ़े-

Tiger Shroff ने फैंस के सामने की ऐसी हरकत, वायरल हो गया वीडियो

ऑडियंस की एक्साइटमेंट इस बात को लेकर लगातार बनी हुई है कि इस बार आखिरकार किसका सफर बिग बॉस घर में ख़त्म होता है। क्या मजबूत फैन बेस वाले कंटेस्टेंट सेफ रहेंगे या फिर कोई नया शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिलेगा? बिग बॉस के फैंस मान रहे हैं कि पहला एलिमिनेशन काफी शॉकिंग हो सकता है।

ये भी पढ़े-

अभिनव कश्यप ने Salman Khan को बताया गुंडा, दबंग डायरेक्टर ने फैमिली पर भी लगाए आरोप