Elon Musk और पीटर नवारो के बीच ट्विटर विवाद, भारत पर झूठ फैलाने का आरोप

Elon Musk Peter Navarro Controversy: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के सलाहकार पीटर नवारो और एलन मस्क के बीच सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर विवाद खड़ा हो गया है। नवारो ने भारत के खिलाफ पोस्ट शेयर की थी, जिसे X के फैक्ट-चेक फीचर ने गलत बताया।

इस पर नवारो भड़क गए और मस्क ने जवाब में कहा कि प्लेटफॉर्म पर सभी की बात सुनी जाती है और लोग ही विचारधारा तय करते हैं।

एलन मस्क का जवाब
एलन मस्क ने अपने X पोस्ट में लिखा-

“इस प्लेटफॉर्म पर लोग ही कहानी तय करते हैं। आप बहस के सभी पक्ष सुनते हैं। कम्युनिटी नोट्स हर किसी को सुधारते हैं, कोई नई बात नहीं है। नोट्स, डेटा और कोड सब सार्वजनिक हैं। ग्रोक अतिरिक्त फैक्ट-चेकिंग करता है।”


मस्क ने यह स्पष्ट किया कि X पर फैक्ट-चेक और कम्युनिटी नोट्स के जरिए सभी पोस्ट की समीक्षा होती है और प्लेटफॉर्म पर किसी एक व्यक्ति की विचारधारा को हावी नहीं होने दिया जाता।

यह भी पढ़ें…

Facebook-Insta बैन होने पर नेपाल में हिंसा और बवाल, संसद में घुसे युवा प्रदर्शनकारी

पीटर नवारो की प्रतिक्रिया
पीटर नवारो ने फैक्ट-चेक किए जाने के बाद प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि मस्क लोगों के पोस्ट में प्रोपगैंडा को जगह दे रहे हैं। उन्होंने लिखा, “यह बकवास नोट बिल्कुल वैसा ही है। भारत सिर्फ फायदे के लिए रूस से तेल खरीदता है।”

नवारो ने भारत के बारे में क्या पोस्ट किया था
नवारो ने X पर लिखा था-

“फैक्ट: भारत के सबसे ज्यादा टैरिफ से अमेरिकी नौकरियां खत्म हो रही हैं। भारत रूस से तेल केवल मुनाफे के लिए खरीदता है, इससे मिलने वाला पैसा रूस की युद्ध मशीन को बढ़ावा देता है। यूक्रेनियन/रूसी मर रहे हैं। अमेरिकी लोगों को ज्यादा खर्च करना पड़ रहा है। भारत सच को स्वीकार नहीं कर सकता है।”

यह भी पढ़ें…

गाजा हमलों के जवाब में हूती का ड्रोन अटैक, इजरायली एयरपोर्ट पर हड़कंप

 


नवारो के इस पोस्ट को X पर फैक्ट-चेक द्वारा गलत बताया गया, जिससे विवाद पैदा हुआ।

यह भी पढ़ें…

Trump ने रूस पर नए प्रतिबंधों के दिए संकेत, भारत पर भी बढ़ सकता है दबाव