Bihar मंत्रिमंडल ने 3,303 राजस्व कर्मचारियों की भर्ती सहित कई योजनाओं को दी मंजूरी

Bihar Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कैबिनेट बैठक संपन्न हो गई। सीएम नीतीश ने 25 प्रस्तावों पर मुहर लगा दी। सरकार ने जहां आंगनबाड़ी सेविकाओं और सहायिकाओं का मानदेय बढ़ाया, वहीं थानों में सीसीटीवी लगाने और नए संस्थानों के निर्माण पर भी हरी झंडी दे दी।

इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना के तहत 50 करोड़ की राशि की स्वीकृति दे दी। 8053 पंचायत में चरणबद्ध तरीके से विवाह मंडप का निर्माण किया जाएगा।

यह भी पढ़ें…

बिहार चुनाव से पहले गरमाई सियासत, तेजस्वी के सवालों पर जदयू का पलटवार

मुख्य निर्णय और मंजूरियाँ:

  • आंगनबाड़ी सेविका और सहायिका के मानदेय में वृद्धि: सेविका को 9,000 रुपए और सहायिका को 4,500 रुपए मासिक। इसके लिए 345.19 करोड़ रुपए स्वीकृत।
  • एलपीजी आधारित शवदाहगृह: पटना, गया, छपरा, सहरसा, भागलपुर और बेगूसराय में ईशा फाउंडेशन को 1 रुपए की टोकन राशि पर 33 वर्षों के लिए भूमि।
  • नियमावली: बिहार नगरपालिका विधि सेवा नियमावली 2025 और बिहार पशु एवं मत्स्य संसाधन सेवा भर्ती (संशोधन) नियमावली को मंजूरी।
  • मुख्यमंत्री कन्या विवाह मंडप योजना: राज्य के 8,053 ग्राम पंचायतों में विवाह मंडप निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण सोलर स्ट्रीट लाइट योजना: ग्रामीण क्षेत्रों में सौर ऊर्जा आधारित स्ट्रीट लाइट के लिए 100 करोड़ रुपए।
  • मुख्यमंत्री ग्रामीण पेयजल निश्चय योजना: बकाया विपत्रों के भुगतान के लिए 594.56 करोड़ रुपए।
  • सीसीटीवी कैमरे और डैशबोर्ड: 176 थानों में 280 करोड़ रुपए की मंजूरी।
  • जीविका मुख्यालय भवन: पटना शहर में निर्माण के लिए 73.66 करोड़ रुपए।
  • बेसहारा गोवंशीय पशु संरक्षण योजना: राज्य के सभी प्रखंडों में संरक्षण और प्रबंधन।

यह भी पढ़ें…

चुनाव से पहले सीएम नीतीश ने 80 पिंक बसों को दिखाई हरी झंडी, BSRTC में ई-टिकटिंग भी लागू

इस बैठक में सरकार ने शिक्षा, सुरक्षा, ग्रामीण विकास और ऊर्जा क्षेत्र में भी कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं, जो बिहार के प्रशासनिक और विकास कार्यों को सुदृढ़ करेंगे।

यह भी पढ़ें…

Patna में भीषण सड़क हादसा… कार और ट्रक की टक्कर में 5 कारोबारियों की मौत